Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विश्वविद्यालय का किया लोकार्पण, सीएम योगी बोले- स्वास्थ्य संस्कृति के नए युग की शुरुआत

गोरखपुर/लखनऊ | उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को गोरखपुर में 268 करोड़ की लागत से बने ‘महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय’ का भव्य लोकार्पण किया। इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु और स्थानीय सांसद रवि किशन भी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति पूर्वाह्न 11:30 बजे गोरखपुर पहुंचीं और विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल हुईं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा- गोरखपुर बना स्वास्थ्य संस्कृति का केंद्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि गोरखपुर में आज स्वास्थ्य और संस्कृति के नव युग की शुरुआत हो रही है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा,

“शिवावतारी महायोगी गुरु गोरखनाथ जी की तपोभूमि पर राष्ट्रपति महोदया की गरिमामयी उपस्थिति में उत्तर प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का उद्घाटन स्वास्थ्य सेवाओं के नए युग का संकेत है।”

प्रधानमंत्री मोदी के विजन को बताया प्रेरणा स्रोत

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में यह विश्वविद्यालय न केवल चिकित्सा शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनेगा, बल्कि योग, आयुर्वेद और भारतीय स्वास्थ्य दर्शन को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ स्वयं गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर हैं, जो नाथ संप्रदाय की महत्वपूर्ण धार्मिक संस्था है और शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में इसके अहम योगदान को जाना जाता है।

लोकार्पण के साथ कई और परियोजनाओं की शुरुआत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक और पोस्ट में लिखा,”शिक्षा ही सुसंस्कृत और समर्थ समाज की आधारशिला है। आज गोरखपुर की पुण्यभूमि पर आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में भाग लेना गर्व की बात है।”

इस आयोजन के माध्यम से उत्तर प्रदेश में आयुष चिकित्सा पद्धति को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। आने वाले समय में यह विश्वविद्यालय पूर्वांचल ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत के लिए आयुष शिक्षा और चिकित्सा सेवाओं का प्रमुख केंद्र बन सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.