Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पटना में साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश: कॉल बॉय और वशीकरण बाबा के नाम पर कर रहे थे ऑनलाइन फ्रॉड

पटना (बिहार) |  राजधानी पटना में एक बड़े साइबर अपराध नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है, जहां तीन ठग ‘कॉल बॉय’, केरल लॉटरी और वशीकरण बाबा जैसी ऑनलाइन सेवाओं के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे थे। पुलिस ने इन साइबर ठगों को नालंदा जिले से गिरफ्तार किया, जो पटना में किराए के मकान में बैठकर फर्जी विज्ञापनों के ज़रिए लोगों को जाल में फंसा रहे थे।

झूठे विज्ञापन, फर्जी नंबर और ठगी का तंत्र

आरोपी सोशल मीडिया और इंटरनेट पर ऐसे झूठे विज्ञापन पोस्ट करते थे, जिनमें फोन नंबर के साथ आकर्षक ऑफर दिए जाते थे। जैसे ही लोग इन नंबरों पर संपर्क करते, आरोपी उन्हें झूठे वादों और लालच के जरिए पैसे ठग लेते थे। पूछताछ में सामने आया है कि ये सभी एक संगठित साइबर गैंग से जुड़े हुए हैं।

किराए के मकान से चला रहे थे साइबर ठगी का अड्डा

पटना साइबर सेल के अनुसार, फुलवारीशरीफ प्रखंड के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र स्थित सोरंगपुर देवी स्थान रोड पर एक मकान की दूसरी मंजिल पर इनका ठिकाना था। पुलिस की विशेष टीम ने वहां छापा मारकर तीन आरोपियों को दबोच लिया।

बरामद सामान और गिरफ्तार आरोपी

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से:

  • 13 मोबाइल फोन
  • 2 लैपटॉप
  • 15 एटीएम कार्ड
  • ₹22,700 नगद बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुंदन कुमार (23), समीर कुमार (20) और अभिराज कुमार (20) के रूप में हुई है। तीनों नालंदा जिले के निवासी हैं।

आगे की कार्रवाई जारी

गिरफ्तार आरोपियों को पटना साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज केस के तहत जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और फंडिंग स्रोतों की तलाश में जुटी है।

बिहार के नालंदा, नवादा और गया जैसे जिलों में इस तरह के साइबर ठग गिरोह सक्रिय हैं, जो झारखंड के कुख्यात ‘जामताड़ा मॉडल’ को फॉलो करते हैं और ऑनलाइन धोखाधड़ी को पेशा बना चुके हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.