Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कासगंज: 9 बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, जंगल में फेंका शव , पुलिस ने किया खुलासा

कासगंज | जिले के पटियाली थाना क्षेत्र से एक रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान रतिराम के रूप में हुई है, जो कई वर्षों से अपनी पत्नी रीना और 9 बच्चों के साथ भरगैन कस्बे में रह रहा था।

लापता पति की मिली लाश, इलाके में सनसनी

18 जून को रतिराम अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पांच दिन बाद, 22 जून को भरगैन के जंगल में एक ट्यूबवेल की कुंडी से उसका शव बरामद हुआ, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पत्नी के प्रेम संबंधों से जुड़ा है हत्याकांड

पुलिस जांच में यह हैरान कर देने वाला सच सामने आया कि रीना के गांव के ही युवक हनीफ से अवैध संबंध थे। जब रतिराम को इस रिश्ते की भनक लगी और उसने विरोध किया, तो दोनों ने हत्या की साजिश रच दी। साजिश के तहत रतिराम की हत्या कर दी गई और शव जंगल में फेंक दिया गया।

आरोपी गिरफ्तार, जुर्म कबूला

हत्या के बाद रीना और हनीफ फरार हो गए। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया और एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से दरियावगंज से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया है।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया

एएसपी राजेश कुमार भारती ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है ताकि अगर कोई और इसमें शामिल हो तो उसे भी गिरफ्तार किया जा सके।

गांव में गुस्से का माहौल

घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में लोगों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने बच्चों की मां द्वारा अपने पति की इस तरह हत्या करना बेहद अमानवीय और दुखद है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में मलेरिया के 8 और डेंगू का एक केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। मौसम में बदलाव के साथ अंबाला जिले में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मलेरिया के आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। इनमें कुछ मरीज उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामलों के सामने आने...

कर्नाटक में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर छापे

summer express , बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बुधवार को कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी की कार्रवाई करीब 18 स्थानों पर चल रही है। इनमें कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के आवास भी शामिल हैं।...

हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या मामले में फांसी की सजा रद्द की

summer express , चंडीगढ़ (मोनिका रावत)। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में मौत की सजा पाए गुरप्रीत उर्फ गोपी को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई मृत्युदंड की सजा को रद्द करते हुए आरोपित को संदेह का लाभ देकर बरी...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

पंजाब में चार साल से नियमित डीजीपी नहीं, हाई कोर्ट ने मांगा सरकार से हलफनामा

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के मुखिया के पद पर पिछले चार साल से नियमित नियुक्ति नहीं होने का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इस संबंध में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई के...

कपूरथला में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

summer express , कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी रोड पर गांव ढुडियांवाल मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद थाना सदर कपूरथला पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला के रूप...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.