Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लखनऊ: दामाद ने सास-ससुर की चाकू से की बेरहमी से हत्या, घरेलू विवाद बना खून की वजह

लखनऊ | राजधानी के आलमबाग थाना क्षेत्र के गढ़ी कनौरा इलाके में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद से नाराज़ एक व्यक्ति ने अपनी सास और ससुर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गुस्से में भरा दामाद बना कातिल

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान जगदीश के रूप में हुई है, जिसने अपने 55 वर्षीय ससुर अनंतराम और 50 वर्षीय सास आशा पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी का अपनी पत्नी पूनम से कई दिनों से विवाद चल रहा था। पूनम विवाद के चलते मायके में रह रही थी।

बुधवार की रात जगदीश अपने ससुराल पहुंचा, जहां किसी बात को लेकर बहस तेज हो गई। इसी दौरान जगदीश ने आपा खो दिया और सास-ससुर पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

लोगों ने घेरकर पकड़ा आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना के तुरंत बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर इकट्ठा हुए लोगों ने आरोपी को भागते हुए पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से चाकू बरामद कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह और पत्नी के मायके में रहने से नाराजगी ही हत्याकांड की वजह बताई जा रही है। आरोपी से फिलहाल गहन पूछताछ की जा रही है और घटना के पीछे के तमाम पहलुओं की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.