Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत-घाना संबंधों में नई ऊंचाई: पीएम मोदी ने कहा– ‘हम विकास यात्रा में घाना के सह-यात्री हैं’

घाना  | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को घाना की राजधानी अकरा में राष्ट्रपति जॉन महामा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के बाद कहा कि भारत और घाना के बीच द्विपक्षीय रिश्तों ने अब ‘व्यापक साझेदारी’ का रूप ले लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत सिर्फ एक सहयोगी नहीं बल्कि घाना की प्रगति में सक्रिय भागीदार है।

व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और घाना अगले पांच वर्षों में आपसी व्यापार को दोगुना करने की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि भारत की कंपनियां अब तक करीब 900 परियोजनाओं में लगभग दो अरब डॉलर का निवेश घाना में कर चुकी हैं।

तीन दशक बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा

पीएम मोदी घाना की यात्रा पर पहुंचे तो राष्ट्रपति महामा ने पारंपरिक अंदाज़ में एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। यह पिछले 30 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा है।

चार अहम समझौते हुए

दोनों देशों के बीच पारंपरिक चिकित्सा, संस्कृति, खनिज खोज और रक्षा सहयोग से जुड़े चार प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। मोदी ने कहा कि भारत घाना के साथ यूपीआई जैसे डिजिटल पेमेंट सिस्टम साझा करने को तैयार है और फिनटेक, स्वास्थ्य, खनन और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में गहरा सहयोग करेगा।

आतंकवाद और सुरक्षा पर साझा रुख

प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट कहा, हम इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद मानवता का दुश्मन है। उन्होंने घाना को आतंकवाद के खिलाफ सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए बताया कि दोनों देशों के बीच साइबर सुरक्षा, समुद्री सहयोग और सैन्य प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत किया जाएगा।

यह युद्ध का युग नहीं’

पश्चिम एशिया और यूरोप में जारी संघर्षों पर चिंता जताते हुए मोदी ने कूटनीति और संवाद से समाधान निकालने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा, “यह युद्ध का युग नहीं है, बल्कि यह समय समस्याओं को शांति से सुलझाने का है।”

ग्लोबल साउथ’ पर फोकस

पीएम मोदी ने घाना की ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट’ में भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि भारत और घाना जैसे देश वैश्विक दक्षिण के मुद्दों पर एक जैसी सोच रखते हैं। उन्होंने जी20 में अफ्रीकी संघ की स्थायी सदस्यता को भी भारत के लिए गौरव की बात बताया।

नई साझेदारी, नई संभावनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति महामा के साथ सार्थक बातचीत की और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के कई क्षेत्रों की पहचान की। इनमें रक्षा, ऊर्जा, खनिज, डिजिटल तकनीक, कौशल विकास और हेल्थकेयर शामिल हैं।

यह दौरा न केवल भारत-घाना रिश्तों को एक नई दिशा देगा, बल्कि अफ्रीकी देशों के साथ भारत की रणनीतिक पहुंच को भी और सशक्त करेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.