Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इमरान खान का ऐलान: ‘गुलामी से बेहतर जेल की कोठरी’, आशूरा के बाद विद्रोह का आह्वान

पाकिस्तान  | पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के प्रमुख इमरान खान ने मौजूदा सत्ता व्यवस्था पर तीखा हमला बोलते हुए अपने समर्थकों से “आशूरा के बाद विद्रोह” का आह्वान किया है। जेल में बंद इमरान खान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मंगलवार को लिखा, “मैं गुलामी में जीने की बजाय जेल की अंधेरी कोठरी में रहना पसंद करूंगा।”

विद्रोह की अपील

इमरान खान ने देशभर के PTI कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे 6 जुलाई को आशूरा के बाद मौजूदा “तानाशाही शासन” के खिलाफ आवाज़ उठाएं। आशूरा, इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार मुहर्रम की 10वीं तारीख होती है, जो शहादत के प्रतीक के तौर पर मनाई जाती है।

आवाज़ को दबाने की कोशिश

लगभग दो वर्षों से जेल में बंद इमरान खान का कहना है कि उनकी आवाज़ को हर माध्यम से दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि देश की न्यायिक और प्रशासनिक व्यवस्था अब सत्ता के इशारों पर काम कर रही है।

सेना और न्यायपालिका पर निशाना

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर पर निशाना साधते हुए इमरान खान ने कहा, “जब कोई तानाशाह सत्ता में आता है, तो उसे लोगों के वोट की जरूरत नहीं होती, वह केवल ताकत के बल पर राज करता है।” उन्होंने न्यायपालिका को कार्यपालिका का “सब-डिवीजन” बताते हुए आरोप लगाया कि स्वतंत्र सोच रखने वाले न्यायाधीशों को किनारे कर दिया गया है और कोर्ट में पक्षपाती न्यायाधीशों का बोलबाला है।

खान के आरोपों की गूंज

इमरान खान की यह टिप्पणी ऐसे समय पर आई है जब देश पहले से ही राजनीतिक अस्थिरता, आर्थिक संकट और आतंकी घटनाओं से जूझ रहा है। उनका यह बयान आने वाले दिनों में पाकिस्तान की राजनीति में नई हलचल पैदा कर सकता है।

क्या होगा असर?

पूर्व प्रधानमंत्री की इस अपील को PTI कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा के रूप में देखा जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आशूरा के बाद पार्टी किस रणनीति से सरकार और सेना के खिलाफ अपनी आवाज़ को आगे बढ़ाती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.