Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राजगीर में होगा हॉकी एशिया कप 2025..भारत-पाकिस्तान भिड़ंत से बढ़ेगा रोमांच

3 July, 2025

हॉकी एशिया कप 2025 का आयोजन इस बार भारत के बिहार राज्य के राजगीर शहर में 27 अगस्त से 7 सितंबर तक किया जाएगा। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें भारत के अलावा पाकिस्तान, चीन, जापान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, ओमान और चीनी ताइपे शामिल हैं।

पाकिस्तान को मिलेगी टूर्नामेंट में एंट्री

भारत-पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के बावजूद खेल मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान की टीम को एशिया कप में खेलने की अनुमति दी जाएगी। खेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, “यह टूर्नामेंट बहुराष्ट्रीय है, इसलिए हम किसी भी देश को इसमें भाग लेने से नहीं रोक सकते। बाइलेटरल सीरीज और ऐसे टूर्नामेंट में फर्क होता है।”

उन्होंने यह भी बताया कि खेलों में वैश्विक एकता का संदेश होता है, जैसा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देखा गया।

भारत मेजबान के रूप में पहले से क्वालीफाई

भारत इस टूर्नामेंट में मेजबान देश के रूप में सीधे क्वालीफाई कर चुका है। भारतीय टीम अब तक तीन बार एशिया कप का खिताब जीत चुकी है — आखिरी बार 2017 में। पिछली बार 2022 में भारत तीसरे स्थान पर रहा था। पाकिस्तान और दक्षिण कोरिया क्रमशः तीन और पांच बार एशिया कप के विजेता रह चुके हैं।

भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत इस बार टूर्नामेंट को और भी दिलचस्प बना देगी। हॉकी प्रेमी इस ऐतिहासिक मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.