Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में भारी बारिश से  अब तक 407 करोड़ का नुकसान, 37 की मौत

Shimla, Sanju-हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने तबाही मचा दी है। बीते दो दिनों में प्रदेश में बादल फटने की 14 घटनाएं और तीन फ़्लैश फ्लड दर्ज की गई हैं। मंडी ज़िले में सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिला, जहां 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 29 लोग अब भी लापता हैं। पांच अन्य लोग घायल हुए हैं।

राजस्व विभाग के विशेष सचिव दुनी चंद राणा ने जानकारी दी कि 20 जून से अब तक पूरे प्रदेश में 37 लोगों की जान जा चुकी है। साथ ही, अनुमान है कि सरकारी और निजी संपत्ति को अब तक 407 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। यह आंकड़ा आने वाले समय में और बढ़ सकता है।

बीते दो दिनों के भीतर 164 मवेशियों की मौत हुई है। इसी अवधि में 154 मकान आंशिक या पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि 106 पशुशालाएं तबाह हो चुकी हैं। प्रदेश भर में 14 पुलों को नुकसान पहुंचा है और 31 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रशासन ने तत्काल राहत के लिए पांच रिलीफ कैंप स्थापित किए हैं, जिनमें फिलहाल 357 लोग शरण लिए हुए हैं।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कोल डैम में बढ़ेगा पर्यटन का रोमांच,स्थानीय युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

ऐहन से तत्तापानी तक 35 किलोमीटर क्षेत्र में शुरू होंगी जल क्रीड़ा गतिविधियां स्पीड बोट, जेट स्की, बनाना बोट और मिनी क्रूज से पर्यटकों को मिलेगा रोमांचक अनुभव शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम से जिला मंडी के ऐहन में कोल डैम जलाशय में साहसिक जल क्रीड़ा गतिविधियों...

धर्मशाला में AAP के जिला कार्यालय का उद्घाटन, 2027 के चुनाव में सभी 68 सीटों पर उतरेगी पार्टी

ऋतुराज गोविंद झा का दावा- 20 हजार से अधिक लोग जुड़े, अगले महीने कई बड़े नेता थाम सकते हैं AAP का दामन Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में शनिवार को धर्मशाला...

वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस-लेफ्ट एकजुट, 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली

शिमला में कांग्रेस और CPI(M) नेताओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस चुनाव आयोग पर उठाए सवाल; चुनावी गठबंधन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं Summer express/शिमला/ संजू -: कथित वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस और लेफ्ट एक साथ नजर आ रहे हैं। शिमला में हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने CPI(M) नेताओं के साथ संयुक्त प्रेस...

अमृतसर में मेडिकल स्टोर पर ड्रग कंट्रोल विभाग की कार्रवाई, 59 हजार की 13 प्रकार की दवाइयां जब्त

Summer express, अमृतसर। पंजाब में दवाइयों की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने और लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ड्रग कंट्रोल विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी अभियान के तहत विभागीय अधिकारियों ने तरनतारन रोड स्थित गुरु राम दास मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर करीब 59 हजार रुपये मूल्य...

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Summer express, टिहरी। उत्तराखंड में देहरादून से केदारनाथ जा रहे एक हेलीकॉप्टर में शनिवार को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने एहतियात बरतते हुए हेलीकॉप्टर को नई टिहरी स्थित बौराड़ी स्टेडियम में आपातकालीन लैंडिंग कराई। हेलीकॉप्टर में छह यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.