Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गन्नौर: गुमड़ गांव के खेतों में तेंदुए की आशंका से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग अलर्ट पर

गन्नौर| गन्नौर के नजदीकी गांव गुमड़ में तेंदुआ दिखाई देने की आशंका से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें गुमड़ गांव के खेतों में तेंदुए की मौजूदगी का दावा किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन और वन विभाग सतर्क हो गया है।

गांव निवासी नरेश ने बताया कि उनके खेत ड्रेन के पास स्थित हैं, जहां उन्होंने गन्ने की खेती की हुई है। तीन दिन पहले उन्होंने अपने खेत में तेंदुआ जैसे किसी जानवर को घुसते देखा था। बुधवार को एक अन्य किसान सचिन ने भी खेत में तेंदुआ देखने का दावा किया और तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने क्षेत्र का जायजा लिया और वन विभाग को भी सूचित किया गया।

ग्रामीणों के अनुसार, आसपास के खेतों में तेंदुए के पंजों के निशान भी देखे गए हैं, जिससे दहशत और बढ़ गई है। खेतों में काम कर रहे मजदूर काम अधूरा छोड़कर लौट गए और कई ग्रामीणों ने खेतों की ओर जाना तक बंद कर दिया है। लोग अब अपने घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है ताकि इलाके में फैले डर का माहौल खत्म हो सके।

इस बीच, वन्य प्राणी निरीक्षक सुनील तंवर का कहना है कि गुमड़ गांव में तेंदुआ दिखाई देने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत या सूचना प्राप्त नहीं हुई है। यदि ऐसी कोई सूचना मिलती है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हांसी में पूर्व सैनिक ने की आत्महत्या : सुसाइड नोट में चार लोगों के नाम, आर्थिक विवाद की जांच शुरू

Summer express, हांसी। शहर के विकास नगर क्षेत्र में एक पूर्व सैनिक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 63 वर्षीय सुंदर पंघाल के रूप में हुई है, जो हिसार कैंट के निवासी थे और मूल रूप से गांव भगाना से संबंध...

एक शिक्षक के भरोसे नाय स्कूल, ग्रामीणों ने मांगी अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती

Summer express/सिरमौर, संजू -:सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला नाय में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है। स्कूल में वर्तमान में 36 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई का पूरा दायित्व केवल एक शिक्षक पर होने से शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों...

अंब इंदौरा से कोलकाता के लिए रवाना हुई ट्रेन,अनुराग ठाकुर ने सुक्खू सरकार से मांगे जवाब

Summer express/ऊना ,राकेश -: ऊना-कोलकाता रेल सेवा का विस्तार करते हुए अब इस ट्रेन का संचालन अंब इंदौरा से किया जाएगा। शनिवार सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अंब इंदौरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर और पूर्व विधायक...

पुतिन का बड़ा बयान: डॉलर पर घट रहा वैश्विक भरोसा, BRICS देशों में बढ़ रहा स्थानीय मुद्राओं का इस्तेमाल

Summer express, सेंट पीटर्सबर्ग। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने वैश्विक आर्थिक व्यवस्था और अमेरिकी डॉलर की भूमिका को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों और वित्तीय दबाव के कारण दुनिया के कई देश अब डॉलर और यूरो पर अपनी निर्भरता कम कर रहे हैं तथा स्थानीय मुद्राओं...

मंडी की बल्हघाटी में जलाने के बाद पहाड़ी से फैंक दिए दो बेसहारा बैल, ग्रामीणों में आक्रोश

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की बल्हघाटी से मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। क्षेत्र के गोड़ागागल इलाके में दो बेसहारा बैलों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में खाई में पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी रोष फैल गया और उन्होंने दोषियों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.