Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुंबई में टीवी एक्ट्रेस के 14 वर्षीय बेटे की दुखद मौत, आत्महत्या की आशंका

मुंबई |  गुजराती और हिंदी टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी एक जानी-मानी अभिनेत्री के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके 14 वर्षीय बेटे की बुधवार शाम मुंबई के कांदिवली इलाके में ऊंची इमारत से गिरकर मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच आत्महत्या की आशंका के तहत कर रही है।

ट्यूशन जाने को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना से पहले मां और बेटे के बीच ट्यूशन जाने को लेकर कहासुनी हुई थी। बताया गया है कि किशोर ट्यूशन नहीं जाना चाहता था, लेकिन जब मां ने बार-बार कहा, तो वह घर से बाहर चला गया। कुछ ही देर बाद बिल्डिंग के चौकीदार ने आकर सूचना दी कि लड़का नीचे गिर गया है।

बताया जा रहा है कि परिवार कांदिवली स्थित एक ऊंची रिहायशी इमारत की 51वीं मंजिल पर रहता है। किशोर दो मंजिल नीचे गया और 49वीं मंजिल से कूदने की आशंका जताई जा रही है। उसे खून से लथपथ हालत में पाया गया और तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कर रही हर पहलू से जांच

कांदिवली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक रवि अदाने ने बताया कि,
“फिलहाल ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है जो किसी साजिश या दबाव की ओर इशारा करती हो। चूंकि घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं है, इसलिए सभी एंगल से जांच की जा रही है।”

पुलिस ने इस मामले में Accidental Death Report (ADR) दर्ज की है और परिवार के बयान के साथ-साथ सुरक्षा कैमरों की फुटेज और मोबाइल डेटा की भी जांच की जा रही है।

पारिवारिक स्थिति

जानकारी के अनुसार, अभिनेत्री कुछ साल पहले अपने पति से तलाक ले चुकी हैं और बेटे के साथ अकेली रह रही थीं। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है। फिलहाल पुलिस किशोर की मानसिक स्थिति और पारिवारिक माहौल से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाल रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.