Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कज़ाकिस्तान में बुर्का पहनने पर पाबंदी, बढ़ी बहस: जानिए किन देशों में पहले से है रोक

नई दिल्ली | कज़ाकिस्तान में हाल ही में लागू किए गए बुर्का प्रतिबंध ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहस को जन्म दे दिया है। सरकार के इस फैसले के तहत महिलाएं अब सार्वजनिक स्थानों पर चेहरे को पूरी तरह ढकने वाला बुर्का नहीं पहन सकेंगी। मुस्लिम बहुल देश होने के बावजूद इस तरह की पाबंदी कई सवाल खड़े कर रही है।

गौरतलब है कि कज़ाकिस्तान की लगभग 70% आबादी मुस्लिम समुदाय से है, जबकि शेष बड़ी आबादी ईसाई धर्म का पालन करती है।

क्या है बुर्का और कहां से शुरू हुई इसकी परंपरा?

‘बुर्का’ एक अरबी शब्द है, जिसका प्रयोग सातवीं सदी से हो रहा है। प्रारंभिक दौर में यह शब्द जानवरों को ठंड से बचाने के लिए उपयोग में आने वाले कपड़े के लिए इस्तेमाल होता था। ऐसा माना जाता है कि बुर्का पहनने की परंपरा ईरान से शुरू हुई थी। इस्लामी धार्मिक ग्रंथों में अधिकतर हिजाब शब्द का उल्लेख मिलता है, न कि बुर्का का।

कई मुस्लिम देश भी लगा चुके हैं प्रतिबंध

कज़ाकिस्तान ऐसा अकेला मुस्लिम बहुल देश नहीं है जिसने बुर्के पर रोक लगाई हो। कई अन्य मुस्लिम देशों ने भी इस पर सुरक्षा कारणों, सामाजिक समावेश या सांस्कृतिक दृष्टिकोण के आधार पर पाबंदी लगाई है। इनमें शामिल हैं:

  • ट्यूनीशिया
  • तुर्कमेनिस्तान
  • चाड
  • अल्जीरिया
  • ताजिकिस्तान
  • उज़्बेकिस्तान

इन देशों में सार्वजनिक सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी प्रयास और आधुनिकता को बढ़ावा देने जैसे कारणों से यह फैसले लिए गए हैं।

यूरोपीय देशों में बुर्का पर सख्त क़ानून और जुर्माना

यूरोप में भी बुर्के पर लंबे समय से विवाद होता रहा है। फ्रांस यूरोप का पहला देश था जिसने सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का और नकाब पहनने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया। इसके बाद बेल्जियम, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, स्विट्ज़रलैंड, नीदरलैंड जैसे देशों ने भी इसी राह पर चलते हुए कानून बनाए।

इन देशों में प्रतिबंध के उल्लंघन पर भारी जुर्माना और कभी-कभी कानूनी कार्रवाई का भी प्रावधान है। यूरोपीय सरकारें इस फैसले को सांस्कृतिक समावेश और लैंगिक समानता के रूप में पेश करती हैं, हालांकि मुस्लिम समुदाय इसे धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला मानता है।

भारत में भी बुर्का बना विवाद का विषय

भारत में भले ही राष्ट्रीय स्तर पर बुर्के पर कोई प्रतिबंध नहीं है, लेकिन कई शैक्षणिक संस्थानों, परीक्षा केंद्रों और कुछ राज्यों में इसे लेकर विवाद और विरोध सामने आ चुके हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.