Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ट्रंप को बड़ी राजनीतिक कामयाबी, ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ हाउस से पारित

वॉशिंगटन  | अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक बड़ी राजनीतिक सफलता हाथ लगी है। उनका महत्वाकांक्षी टैक्स और खर्च सुधार से जुड़ा ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ गुरुवार देर रात अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) से 218-214 के अंतर से पारित हो गया। अब यह विधेयक सीनेट से मंजूरी के बाद राष्ट्रपति ट्रंप के हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि ट्रंप शुक्रवार को इस विधेयक पर हस्ताक्षर करेंगे। साथ ही 4 जुलाई को एक विशेष समारोह का आयोजन भी किया जाएगा।

चुनावी वादों में शामिल था यह बिल

करीब 800 पन्नों के इस व्यापक विधेयक को ट्रंप प्रशासन की एक बड़ी जीत माना जा रहा है। यह बिल उनके चुनावी वादों में से एक था, जिसमें टैक्स छूट और खर्चों में कटौती के ज़रिए अमेरिकी अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने की बात कही गई थी।

क्या है ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’?

यह विधेयक 2017 में लागू की गई टैक्स कटौती को स्थायी बनाए जाने की दिशा में लाया गया है। इसमें कुल मिलाकर लगभग 4.5 ट्रिलियन डॉलर की कर राहत शामिल है, जिससे आम अमेरिकी परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की संभावना है।

बिल की मुख्य बातें:

  • व्यापक टैक्स कटौती: 4.5 ट्रिलियन डॉलर की टैक्स छूट प्रस्तावित
  • सीनियर सिटीजन को राहत: 6,000 डॉलर तक टैक्स डिडक्शन का प्रावधान
  • चाइल्ड टैक्स क्रेडिट: इसे 2,200 डॉलर तक बढ़ाया जाएगा
  • बॉर्डर सिक्योरिटी फंडिंग: 350 बिलियन डॉलर खर्च का प्रस्ताव
  • मेडिकल और फूड असिस्टेंस में कटौती: सरकारी खर्चों को सीमित करने के प्रयास
  • डेट सीलिंग: उधारी की सीमा 5 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ाने का विकल्प

राजनीतिक और आर्थिक एजेंडे को मिलेगा बल

ट्रंप का दावा है कि यह बिल उनके “अमेरिका फर्स्ट” और “आर्थिक पुनरुद्धार” जैसे एजेंडे को मजबूती देगा। बिल से टैक्स प्रणाली को सरल और अधिक प्रभावी बनाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा, बॉर्डर सिक्योरिटी पर फोकस ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को नई ताकत देगा।

आलोचना और समर्थन दोनों जारी

जहां रिपब्लिकन पार्टी इस बिल को ट्रंप की उपलब्धि बता रही है, वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी ने कुछ कटौतियों और डेट लिमिट बढ़ाने पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, जे.डी. वेंस जैसे प्रमुख सांसदों के समर्थन से बिल को अंतिम मंजूरी मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.