Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम के सेक्टर-46 में पांच मंजिला इमारत में लगी आग, चार महिलाओं का सुरक्षित रेस्क्यू

Summer express, गुरुग्राम  | गुरुग्राम के सेक्टर-46 स्थित एक पांच मंजिला इमारत में देर रात आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग भूतल पर बने एक कार्यालय में लगी, जिसके बाद पूरे भवन में तेजी से धुआं फैल गया। धुएं के कारण ऊपरी मंजिलों पर बने पीजी में रह रही महिलाएं घबरा गईं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, इमारत के बेसमेंट में एक क्लीनिक संचालित हो रहा था, जबकि ग्राउंड फ्लोर पर कार्यालय बना हुआ था। देर रात अचानक कार्यालय से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते धुआं पूरे भवन में फैल गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। आग के कारण कार्यालय में रखा फर्नीचर और अन्य सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।

आग लगने के दौरान ऊपरी मंजिलों पर स्थित पीजी के कमरों में चार महिलाएं फंस गई थीं। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए सभी महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत कार्य के दौरान आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए।

सेक्टर-29 फायर स्टेशन से पहुंची दमकल टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मी सुधीर सिंह और राय सिंह ने बताया कि समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। यदि आग और फैलती तो इमारत में मौजूद लोगों की जान को गंभीर खतरा हो सकता था।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फायर विभाग की टीम मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

धर्मशाला नगर निगम चुनाव परिणाम: भाजपा को बढ़त, कांग्रेस और निर्दलीयों ने भी दर्ज की  जीत

Summer express/धर्मशाला, राहुल -: नगर निगम धर्मशाला के 17 वार्डों के लिए हुए चुनावों की मतगणना रविवार को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। निर्धारित मतगणना केंद्रों पर सुबह से ही मतों की गिनती शुरू हुई, जिसके बाद सभी वार्डों के परिणाम घोषित किए गए। उपमंडल अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी मोहित रत्न ने...

नगर निगम सोलन चुनाव परिणाम: भाजपा को स्पष्ट बढ़त, 17 में से 10 वार्डों पर कब्जा

सोलन, भूपेन्द्र -: नगर निगम सोलन के 17 वार्डों के लिए संपन्न हुए चुनावों के परिणाम रविवार को घोषित कर दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 10 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बढ़त हासिल...

साच पास से लौट रहे पर्यटकों की कार 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साच पास से घूमकर लौट रहे पर्यटकों की एक कार गहरी खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। सभी पर्यटक छत्तीसगढ़ और कर्नाटक के...

सज्योपिपलू पंचायत में मतपेटी को लेकर बवाल, प्रशासन की समझाइश से शांत हुआ विवाद

Summer express/मंडी, धर्मवीर- : धर्मपुर विकास खंड की सज्योपिपलू पंचायत में पंचायत चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मतपेटी को लेकर फैली आशंकाओं ने देर रात माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाने लगे। स्थिति इतनी संवेदनशील हो गई कि...

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता: 30 किलो चांदी लूटकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Summer express/पलवल, सुंदर कुंडू -: हरियाणा के पलवल जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए स्टाफ पलवल ने दिल्ली-बड़ौदरा एक्सप्रेस-वे पर हुए चर्चित चांदी लूटकांड के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.