कलायत | शनिवार सुबह चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग पर कलायत के पास बड़ा हादसा टल गया। हरियाणा रोडवेज फतेहाबाद डिपो की बस गांव बात्ता के पास अचानक सड़क से फिसलकर खड्ड में उतर गई। बस में करीब 50-55 यात्री सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि सभी सुरक्षित बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
चालक रवि कुमार के मुताबिक, बस फतेहाबाद से चंडीगढ़ जा रही थी। रास्ते में एक ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे बस को संभालना मुश्किल हो गया। बारिश से सड़क फिसलन भरी थी, जिसके चलते बस खाई की ओर खिसक गई, हालांकि पलटी नहीं।
घटना के बाद चालक ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत हेल्पलाइन पर सूचना दी। थोड़ी देर बाद दूसरी बस बुलाकर सभी यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान चालक और परिचालक ने खाई में उतरी बस को निकालने के लिए लगातार प्रयास जारी रखे।