Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पूर्व विधायक के बेटे के कांग्रेस में आने से मुक्तसर में टिकट की दौड़ हुई तेज

समर न्यूज। मुक्तसर

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन में नए नेताओं को शामिल करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी कड़ी में मुक्तसर के पूर्व विधायक और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य रहे स्वर्गीय सुखदर्शन सिंह मराड़ के बड़े बेटे राजबलविंदर सिंह मराड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उनके पार्टी में आने से मुक्तसर विधानसभा सीट पर टिकट के दावेदारों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ने के आसार हैं। पूर्व पुलिस अधिकारी राजबलविंदर सिंह मराड़ सोमवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल, पंजाब मामलों के प्रभारी सचिन पायलट और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया।
मुक्तसर सीट राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का गृह क्षेत्र है। उनकी पत्नी अमृता वड़िंग ने हाल ही में यहां से विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। पूर्व विधायक करण कौर बराड़ भी इस सीट से कांग्रेस टिकट की प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं। वह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बराड़ की बहू हैं। इसके अलावा राजा वड़िंग के मामा हरचरण सिंह सोथा और युवा कांग्रेस से जुड़े कुछ नेता भी इस सीट से टिकट पाने की कोशिश में हैं। ऐसे में राजबलविंदर सिंह मराड़ के कांग्रेस में आने से पार्टी के भीतर दावेदारों की सूची और लंबी हो गई है। हालांकि, पार्टी ने अभी किसी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। राजबलविंदर सिंह मराड़ ने वर्ष 2021 में चंडीगढ़ में 13वीं बटालियन के कमांडेंट के रूप में तैनात रहते हुए राजनीति में आने की इच्छा जाहिर की थी। वर्ष 2023 में सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने मुक्तसर में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ाईं। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी नेताओं में गिना जाता है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, विपक्ष को घेरने की तैयारी

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आगाज से पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस ने विपक्ष के सवालों का जवाब देने और सदन में सरकार का पक्ष मजबूती से रखने के लिए रणनीति तैयार कर ली है। सोमवार को धर्मशाला के तपोवन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की...

पौंग जलाशय में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने की पहल, 13.98 लाख मछली बीजों का संचयन

सिहाल क्षेत्र में दो दिवसीय अभियान के तहत रोहू, मृगल और कतला के बीज छोड़े, मछुआरों की आजीविका को मिलेगा बढ़ावा हमीरपुर, अरविंद– पौंग जलाशय में मछलियों की संख्या बढ़ाने और मछुआरा समुदाय की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से मत्स्य विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग की ओर से 14 और 15...

घुमारवीं अस्पताल पहुंचे मंत्री राजेश धर्माणी, पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस

मंत्री राजेश धर्माणी ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, बच्चों से संवाद बनाए रखने की अपील Summer express/बिलासपुर, सुभाष-। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने सोमवार को घुमारवीं अस्पताल पहुंचकर सीर खड्ड पुल से छलांग लगाने वाली दोनों नाबालिग लड़कियों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटना पर गहरा...

रामपुर में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी गाड़ी, तीन लोगों की मौत; दो घायल

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। रामपुर-गौरा सड़क पर बरसान मोड़ के समीप एक छोटा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना...

हमीरपुर में एक साल में 100 सांपों का रेस्क्यू, रसल वाइपर और कोबरा की संख्या सबसे ज्यादा.. वाइल्डलाइफ टीम ने बचाई कई लोगों की जान

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:हमीरपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले एक साल के दौरान करीब 100 सांपों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगलों में छोड़ा गया है। वाइल्डलाइफ विंग और टेरिटोरियल विभाग की रेस्क्यू टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए कई लोगों को सांपों के खतरे से बचाया है। घरों और रिहायशी इलाकों में सांप निकलने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.