Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोगा में कपड़ों के शोरूम में भीषण आग : शॉर्ट सर्किट की आशंका, लाखों का नुकसान

Summer express, मोगा। शहर के प्रताप रोड स्थित एक कपड़ों के शोरूम में बुधवार तड़के आग लगने से भारी नुकसान हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार से पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

शोरूम मालिक नितिन गर्ग ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दुकान की छत से घना धुआं उठ रहा था। देखते ही देखते आग ने अंदर रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ।

उन्होंने आरोप लगाया कि शुरुआती दौर में आग का सही स्थान पता लगाने में दिक्कत आई, जिससे आग तेजी से फैल गई और नुकसान बढ़ गया।

फायर ब्रिगेड कर्मचारी बेअंत सिंह के अनुसार सुबह करीब 5:30 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंचने पर दुकान के अंदर घना धुआं भरा हुआ था और दृश्यता बेहद कम थी। टीम ने दुकान मालिक से संपर्क कर शोरूम का शीशा तोड़ा और धुआं कम होने के बाद आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

फायर ब्रिगेड अधिकारी अरविंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। बिजली आपूर्ति बाधित होने और धुएं के कारण राहत कार्य में काफी मुश्किलें आईं। हालांकि, कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जबकि आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हैदराबाद में नकली पनीर का बड़ा भंडाफोड़, 825 किलो मिलावटी पनीर जब्त

Summer express, हैदराबाद। हैदराबाद में खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई में मिलावटी पनीर का खुलासा हुआ है। कमिश्नर टास्क फोर्स ने शहर में छापेमारी कर करीब 825 किलोग्राम संदिग्ध और नकली पनीर जब्त किया है। इस कार्रवाई के बाद मिलावट के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। 45 दुकानों और 8 फैक्ट्रियों पर छापेमारी...

अमृतसर बॉर्डर पर बड़ी सफलता: AK-47 सहित भारी हथियारों की खेप बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express, अमृतसर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हथियारों की एक बड़ी खेप बरामद की है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने एके-47 राइफल, 25 विदेशी पिस्तौल, 368 कारतूस और 47 मैगजीन जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार, BSF ने इस कार्रवाई के दौरान एक भारतीय नागरिक...

उदयपुर-किलाड़ सड़क परियोजना से पांगी घाटी को मिलेगा विकास का नया आयाम: सांसद हर्ष महाजन

Summer express/शिमला-: राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मुख्य अभियंता राजीव कुमार के साथ बैठक कर हिमाचल प्रदेश की प्रमुख सड़क परियोजनाओं और आधारभूत ढांचे के विकास पर विस्तृत चर्चा की। बैठक का मुख्य केंद्र उदयपुर-किलाड़ सड़क के पक्कीकरण कार्य और सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने की योजनाएं...

नीट अभ्यर्थियों के लिए एचआरटीसी बसों में मुफ्त सफर, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Summer express/हमीरपुर,अरविंद -:प्रदेश सरकार ने नीट (NEET) परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए एचआरटीसी बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा देने का फैसला किया है।इस संबंध में सरकार द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह सुविधा परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक आने-जाने में आर्थिक सहायता प्रदान...

ओमान हमले में मृत नाविक आदित्य शर्मा के परिवार को एक करोड़ मुआवजा और नौकरी देने की मांग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-: ओमान में हुए हमले में जान गंवाने वाले भारतीय नाविकों के परिवारों को आर्थिक सहायता और रोजगार देने की मांग तेज हो गई है। फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव जे.ए.पी. किलट ने केंद्र सरकार से मृतक नाविकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.