Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एनएच-152डी पर कुछ ही पलों में उजड़ गई खुशियों की यात्रा, तीन श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

Summer express, जींद I हरियाणा के जींद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 152-डी पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में एक महिला समेत तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करनाल निवासी तीन महिलाएं और दो पुरुष कार में सवार होकर राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हुए थे। जब उनकी कार एनएच-152डी पर लजवाना कलां गांव के समीप पहुंची, तभी अचानक एक कुत्ता वाहन के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी श्रद्धालु वाहन की स्थिति देखने के लिए नीचे उतर गए। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

इस हादसे में करनाल निवासी 45 वर्षीय धर्मपाल, 50 वर्षीय राजकुमार और 40 वर्षीय स्वीटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल हुईं 40 वर्षीय नीतू और 42 वर्षीय रीतू को तत्काल जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें चार अत्याधुनिक 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे भी शामिल हैं, जो बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे...

सीएम फ्लाइंग की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोड और नियम तोड़ने वाले 10 वाहनों पर 5.50 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना

Summer express,हिसार। सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सीएम फ्लाइंग हिसार ने शनिवार सुबह विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान ओवरलोडिंग और परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहनों के चालान किए गए तथा विभिन्न अनियमितताओं के चलते कुल 5 लाख 50 हजार 500 रुपये...

फरीदाबाद पुलिस के मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, एएसआई निलंबित

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद से पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर-8 थाना परिसर स्थित सरकारी मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियारों के गायब होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते...

पहाड़ी माता मंदिर आभूषण प्रकरण में कार्रवाई तेज, पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार

भिवानी। हरियाणा के प्रसिद्ध पहाड़ी माता मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे के रूप में प्राप्त आभूषणों से जुड़े मामले में प्रशासनिक जांच अब पुलिस कार्रवाई के चरण में पहुंच गई है। प्रदेश के पहले स्वर्ण मंदिर के रूप में पहचान रखने वाले इस मंदिर से जुड़े प्रकरण में लोहारू थाना पुलिस ने देर रात मंदिर...
Summer Express - हिसार हत्याकांड: शादी के चार माह बाद शुरू हुई प्रताड़ना, पति पर गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री के काफिले से अस्पताल पहुंचाए गए युवक की पीजीआई में मौत, परिजनों ने दान की आंखें

Summer express, कुरुक्षेत्र। गांव बीड़ कालवा (सूरजगढ़) निवासी अमित सैनी का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह 24 जून की रात गांव डीग के पास एक फैक्ट्री के निकट हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हादसे के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का काफिला भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.