Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चक्रवाती सिस्टम ‘अर्नब’ का असर: यूपी में 67 मौतें, बिहार में बाढ़ से 500 एकड़ फसल डूबी

summer express ,नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती सिस्टम ‘अर्नब’ के प्रभाव से देश के कई राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। उत्तर प्रदेश में गुरुवार शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर रविवार को कुछ कमजोर पड़ा, लेकिन इससे कई इलाकों में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। वर्षाजनित हादसों में रविवार तक 67 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि आधिकारिक आंकड़ा 56 मौतों का बताया गया है।

भारी बारिश के कारण प्रदेश में खरीफ और दलहनी फसलों को भी व्यापक नुकसान पहुंचने की आशंका है। खेतों में अगेती धान की फसल गिर गई है, जबकि तिल, ज्वार, बाजरा, उड़द और मूंग की फसलें भी प्रभावित हुई हैं।

राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने रविवार को प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों और अपर जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। शनिवार रात तक प्रदेश में 49 लोगों की मौत की सूचना थी। रविवार को 18 और मौतों की जानकारी सामने आई।

25 से 27 सितंबर के बीच उत्तर प्रदेश में सामान्य दीर्घावधि औसत बारिश 9.4 मिलीमीटर रहती है, जबकि इन तीन दिनों में 111.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। यह सामान्य से करीब 1084 प्रतिशत अधिक है। मौसम विभाग ने इस स्तर की बारिश को असामान्य बताया है।

राहत आयुक्त के अनुसार, 25 से 27 सितंबर की सुबह तक प्रदेश में 66.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 7.6 मिलीमीटर रहती है। राज्य के 75 जिलों में से 56 जिलों में अत्यधिक बारिश दर्ज की गई है।

बारिश का सबसे अधिक असर फर्रूखाबाद, कन्नौज, शाहजहांपुर, हमीरपुर और महोबा में देखा गया। फर्रूखाबाद में सामान्य से 7385 प्रतिशत, कन्नौज में 5664 प्रतिशत, शाहजहांपुर में 4408 प्रतिशत, हमीरपुर में 4240 प्रतिशत और महोबा में 4100 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई।

रामपुर में रविवार को भाखड़ा नांगल बांध का एक हिस्सा धंसने से पानी के रिसाव का खतरा बढ़ गया। वहीं, उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर पानी भर गया। जलभराव के बीच कुछ लोग वहां मछलियां पकड़ते भी नजर आए।

बिहार में भी बाढ़ जैसे हालात

बिहार में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से मुजफ्फरपुर के रक्सा गांव के पास तिरहुत नहर का तटबंध शनिवार देर रात करीब 50 फीट तक टूट गया। तटबंध के ऊपर बनी सड़क भी पानी के तेज बहाव में बह गई। इससे करीब 500 एकड़ में लगी धान की फसल जलमग्न हो गई।

पश्चिम चंपारण में गंडक बराज से रविवार शाम छह बजे 5,01,650 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके बाद जिले के 34 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। कई स्कूलों में भी पानी घुस गया है। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वाल्मीकिनगर और मदनपुर वन क्षेत्र में भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। स्थिति को देखते हुए बराज के सभी 36 फाटक खोल दिए गए हैं।

सीतामढ़ी में बागमती नदी खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर और लालबकेया नदी आठ सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। मधुबनी के मधेपुर क्षेत्र में कोसी नदी का पानी करीब 300 घरों में घुस गया है।

छत्तीसगढ़ में छह लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में बारिश से जुड़े हादसों में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार लोग लापता बताए जा रहे हैं। गरियाबंद जिले में राजिम स्थित लोमस ऋषि आश्रम और गोशाला में फंसे नौ लोगों को राहत एवं बचाव दल ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

राजस्थान में भी बारिश

राजस्थान के सीकर, चूरू, टोंक और जैसलमेर जिलों में बारिश दर्ज की गई है। लगातार बारिश और जलभराव के कारण कई क्षेत्रों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जैतो में दर्दनाक हादसा, दो बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

summer express , फरीदकोट। जैतो क्षेत्र में सेढ़ा सिंह वाला गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान सेढ़ा...

Boeing 737 MAX में सॉफ्टवेयर समस्या, भारत की 2 एयरलाइंस के 96 विमान

summer express , मुंबई। बोइंग ने अपने कुछ 737 MAX विमानों में सॉफ्टवेयर से जुड़ी समस्या की पहचान की है। कंपनी के अनुसार, लैंडिंग की कोशिश सफल नहीं होने के बाद यदि अगला अप्रोच पाथ पहले से तय रास्ते से अलग होता है तो ऑटोमेटेड फ्लाइट गाइडेंस सिस्टम बंद हो सकता है। बोइंग इस समस्या...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

बीमार माता-पिता को तबादला नीति में संरक्षित श्रेणी में शामिल करने की मांग पर सरकार ले निर्णय

summer express , मोनिका रावत ,चंडीगढ़।पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा की माडल ऑनलाइन स्थानांतरण नीति-2026 और हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की स्थानांतरण नीति-2026 में आश्रित माता-पिता को लेकर उठाई गई आपत्ति पर राज्य सरकार को आठ सप्ताह में फैसला लेने का निर्देश दिया है। याचिकाकर्ता ने मांग की थी कि गंभीर या...

हाई कोर्ट सख्त :सांसद-विधायकों के मामलों में मांगी केंद्रीय एजेंसियों से जानकारी

summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सांसदों और विधायकों से जुड़े आपराधिक मामलों की निगरानी को और प्रभावी बनाने के मामले में सुनवाई स्थगित कर दी। कोर्ट ने कहा कि मामले से संबंधित कुछ हलफनामे अभी दाखिल होना बाकी हैं। इसके चलते मामले को अब सात अक्टूबर 2026 को...

662 करोड़ के मनी लांड्रिंग आरोप में रियल एस्टेट कारोबारी जरनैल सिंह बाजवा की जमानत खारिज

summer express , मोनिका रावत ,चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने रियल एस्टेट कारोबारी और बाजवा डेवलपर्स लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक जरनैल सिंह बाजवा की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दर्ज मनी लांड्रिंग मामले में आरोप है कि रियल एस्टेट परियोजनाओं के लिए घर खरीदारों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.