Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टांडा मेडिकल कॉलेज में ग्लव्स-पैरासिटामोल की कमी पर सुधीर शर्मा ने उठाए सवाल

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा-:डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अस्पताल में ग्लव्स और पैरासिटामोल जैसी आवश्यक सामग्री की कथित कमी पर चिंता जताते हुए व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।सुधीर शर्मा ने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज की स्थापना का उद्देश्य कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर और ऊना सहित निचले हिमाचल के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना था। उन्होंने कहा कि इतने बड़े मेडिकल संस्थान में यदि ग्लव्स और पैरासिटामोल जैसी सामान्य जरूरत की चीजें भी उपलब्ध नहीं हैं, तो यह व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

भाजपा विधायक ने कहा कि पहले रोगी कल्याण समिति (RKS) के माध्यम से अस्पताल स्तर पर छोटी-छोटी आवश्यकताओं की खरीद की व्यवस्था थी। इससे मरीजों की तत्काल जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती थी। उनका आरोप है कि आरकेएस का पैसा सीधे ट्रेजरी में जमा किए जाने के बाद अस्पताल की तत्काल जरूरतों को पूरा करने की प्रक्रिया प्रभावित हुई है।उन्होंने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज के निर्माण और विकास में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह और स्वर्गीय जीएस बाली की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सुधीर शर्मा ने कहा कि मौजूदा स्थिति चिंताजनक है और इसके लिए मरीजों, चिकित्सकों या अस्पताल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है।उन्होंने कहा कि अस्पताल में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है और यदि मरीजों को आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, तो सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन में फंसे 1,500 तीर्थयात्री सुरक्षित निकाले, गौरीकुंड पहुंचाया

summer express , रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चिरबासा के पास देर रात भूस्खलन के चलते फंसे करीब 1,500 तीर्थयात्रियों को राहत एवं बचाव दलों ने सुरक्षित निकाल लिया। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला आपदा प्रतिक्रिया बल (डीडीआरएफ) की संयुक्त टीमों ने अभियान चलाकर श्रद्धालुओं को सुरक्षित गौरीकुंड पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात...

लुधियाना में खाली प्लॉट बना नशेड़ियों का अड्डा, इंजेक्शन लगाने का वीडियो वायरल

summer express ,लुधियाना । शहर में नशे के खिलाफ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियानों के बीच थाना डिवीजन नंबर-3 क्षेत्र के गऊशाला रोड स्थित चोपड़ा स्कूटर वाली गली से एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक खाली प्लॉट में कुछ युवक कथित तौर पर खुलेआम नशा करते और इंजेक्शन लगाते दिखाई दे...

फरीदाबाद में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी नेहा की मौत, 10 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

summer express , फरीदाबाद (अनिल मंगला)। सेक्टर-8 में खुले पड़े करीब 250 से 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय बच्ची नेहा को करीब 10 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सोमवार सुबह करीब 4 बजे बाहर निकाल लिया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। बच्ची को बाहर निकालने के बाद तत्काल निजी...

पेड़ पर काली थैली में लटका मिला नवजात: भिवानी में मचा हड़कंप, अस्पताल में भर्ती

summer express,भिवानी। शहर की बिजली बोर्ड कॉलोनी में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नवजात बच्चा पेड़ पर काली थैली में लटका मिला। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम और एंबुलेंस की मदद से नवजात को सिविल अस्पताल की इमरजेंसी...

लिव-इन में रह रहे 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

summer express , रोहतक । प्रवेश नगर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान टिटौली गांव निवासी धीरज के रूप में हुई है। युवक की मौत की सूचना उसके साथ रह रही युवती ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.