Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बरवाला में फॉर्च्यूनर ने बाइक को मारी टक्कर: दो किशोरों की मौत, युवक घायल

summer express , हिसार। बरवाला क्षेत्र के गांव बनभौरी के पास  दोपहर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान सरहेड़ा निवासी मोनू (15) और पुनीत (14) के रूप में हुई है। घायल रवि (22) को उपचार के लिए बरवाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद मोनू और पुनीत को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार सरहेड़ा निवासी रवि, मोनू और पुनीत दोपहर बाइक पर सवार होकर जींद के गांव मखंड में कबड्डी का खेल देखने जा रहे थे। जब वे बनभौरी गांव की गौशाला के पास पहुंचे तो सामने से आ रही फॉर्च्यूनर कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक अनियंत्रित होकर दूसरी बाइक से भी जा टकराई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे से पहले फॉर्च्यूनर चालक ने अचानक ब्रेक लगाए। ब्रेक लगने के दौरान वाहन के दोनों टायर फट गए और इसके बाद कार बाइक से जा भिड़ी। हादसे में तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने मोनू और पुनीत को मृत घोषित कर दिया। दोनों के शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। बरवाला थाना पुलिस ने फॉर्च्यूनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार पुनीत छठी कक्षा में पढ़ता था और कबड्डी खेलने का शौक रखता था। वहीं, मोनू अपनी बहन का इकलौता भाई था। हादसे की सूचना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हमीरपुर में जल शक्ति विभाग भरेगा 130 नए पद, पानी की सप्लाई व्यवस्था होगी मजबूत

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:जल शक्ति विभाग में फील्ड स्टाफ की कमी को दूर करने की दिशा में विभाग ने अहम कदम उठाया है। हमीरपुर डिवीजन में जल्द ही पंप हाउस ऑपरेटर, पानी छोड़ने वाले कर्मचारियों और फिटर के 130 नए पद भरे जाएंगे। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इंटरव्यू का...

मंडी के वीर सिंह द्वारा बनाया रणसिंघा बतौर स्मृति चिन्ह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को किया जाएगा भेंट

आगामी 6 अक्तूबर को एम्स बिलासपुर में पहले दीक्षांत समारोह में शिकरत करेंगी राष्ट्रपति Summer express/मंडी/धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक हस्तशिल्प कला को देश-दुनिया तक पहुंचाने वाले मंडी जिला के सराज क्षेत्र के थाची निवासी वीर सिंह द्वारा तैयार किया गया पारंपरिक रणसिंघा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया जाएगा।...

फरीदाबाद में कांग्रेस सम्मेलन: सुरजेवाला ने भाजपा पर साधा निशाना, कार्यकर्ताओं से दोगुनी मेहनत की अपील

summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला)। फरीदाबाद के एमसी ब्लॉक-1 में कांग्रेस की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और प्रदेश प्रभारी संजय दत्त पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने तीनों नेताओं का फूलमालाओं से स्वागत किया। सम्मेलन...

रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों पर सख्ती, गुरुग्राम में 150 इमारतें सील

summer express, गुरुग्राम। रिहायशी क्षेत्रों में नियमों के विपरीत चल रही कमर्शियल गतिविधियों पर अब कार्रवाई तेज होगी। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि जिन क्षेत्रों का भू-उपयोग केवल रिहायशी गतिविधियों के लिए निर्धारित है, वहां व्यावसायिक गतिविधियां संचालित नहीं की जा सकतीं। ऐसे मामलों में संबंधित परिसर को पहले सील करने की कार्रवाई...

एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर लौटे कमलजीत का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

summer express ,रेवाड़ी। एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे गांव सुलखा निवासी निशानेबाज कमलजीत का एयरपोर्ट पर परिजनों और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। कमलजीत ने सुरुचि सिंह के साथ भारतीय जोड़ी के रूप में स्वर्ण पदक जीता। दोनों ने स्पर्धा में एशियन गेम्स रिकॉर्ड भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.