Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पेड़ पर काली थैली में लटका मिला नवजात: भिवानी में मचा हड़कंप, अस्पताल में भर्ती

summer express,भिवानी। शहर की बिजली बोर्ड कॉलोनी में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नवजात बच्चा पेड़ पर काली थैली में लटका मिला। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम और एंबुलेंस की मदद से नवजात को सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नवजात करीब एक दिन का बताया जा रहा है और उसके शरीर पर जन्म के बाद की नाल भी बंधी हुई थी। सुबह करीब 5 बजे तक मौके पर ऐसी कोई स्थिति नजर नहीं आई थी। करीब साढ़े 5 बजे कॉलोनी से गुजर रहे लोगों ने पेड़ पर काली थैली लटकी देखी। पास जाकर देखने पर उसमें नवजात बच्चा मिला और उसके रोने की आवाज सुनाई दे रही थी।

बिजली कर्मचारी संघ के प्रधान धर्मवीर भाटी ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने अन्य लोगों के साथ पुलिस और एंबुलेंस को जानकारी दी। बाहर ठंड में रहने के कारण बच्चे का शरीर ठंडा पड़ गया था। इसके बाद उसे तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया।

मॉर्निंग वॉक पर निकले बिजली बोर्ड के लाइनमैन राजकुमार ने बताया कि उन्हें कॉलोनी के लोगों से नवजात के पेड़ पर थैली में लटके होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद टोल फ्री नंबर पर सूचना देकर एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया। एंबुलेंस से बच्चे को अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया गया।

बच्चे को वहां कौन छोड़कर गया, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाए, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात को वहां कौन लेकर आया था और किन परिस्थितियों में उसे पेड़ पर लटकाकर छोड़ा गया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और नवजात के माता-पिता तथा उसे वहां छोड़ने वाले व्यक्ति का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन में फंसे 1,500 तीर्थयात्री सुरक्षित निकाले, गौरीकुंड पहुंचाया

summer express , रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चिरबासा के पास देर रात भूस्खलन के चलते फंसे करीब 1,500 तीर्थयात्रियों को राहत एवं बचाव दलों ने सुरक्षित निकाल लिया। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला आपदा प्रतिक्रिया बल (डीडीआरएफ) की संयुक्त टीमों ने अभियान चलाकर श्रद्धालुओं को सुरक्षित गौरीकुंड पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात...

लुधियाना में खाली प्लॉट बना नशेड़ियों का अड्डा, इंजेक्शन लगाने का वीडियो वायरल

summer express ,लुधियाना । शहर में नशे के खिलाफ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियानों के बीच थाना डिवीजन नंबर-3 क्षेत्र के गऊशाला रोड स्थित चोपड़ा स्कूटर वाली गली से एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक खाली प्लॉट में कुछ युवक कथित तौर पर खुलेआम नशा करते और इंजेक्शन लगाते दिखाई दे...

फरीदाबाद में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी नेहा की मौत, 10 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

summer express , फरीदाबाद (अनिल मंगला)। सेक्टर-8 में खुले पड़े करीब 250 से 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय बच्ची नेहा को करीब 10 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सोमवार सुबह करीब 4 बजे बाहर निकाल लिया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। बच्ची को बाहर निकालने के बाद तत्काल निजी...

पेड़ पर काली थैली में लटका मिला नवजात: भिवानी में मचा हड़कंप, अस्पताल में भर्ती

summer express,भिवानी। शहर की बिजली बोर्ड कॉलोनी में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नवजात बच्चा पेड़ पर काली थैली में लटका मिला। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम और एंबुलेंस की मदद से नवजात को सिविल अस्पताल की इमरजेंसी...

लिव-इन में रह रहे 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

summer express , रोहतक । प्रवेश नगर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान टिटौली गांव निवासी धीरज के रूप में हुई है। युवक की मौत की सूचना उसके साथ रह रही युवती ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.