Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी नेहा की मौत, 10 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

summer express , फरीदाबाद (अनिल मंगला)। सेक्टर-8 में खुले पड़े करीब 250 से 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय बच्ची नेहा को करीब 10 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सोमवार सुबह करीब 4 बजे बाहर निकाल लिया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। बच्ची को बाहर निकालने के बाद तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

बच्ची को बोरवेल से बाहर निकालने के लिए हरियाणा पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीमें रातभर मौके पर जुटी रहीं। एनडीआरएफ अधिकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 8 बजे बच्ची के बोरवेल में गिरने की सूचना मिली थी। टीम करीब 9 बजे गाजियाबाद से मौके पर पहुंची और अन्य विभागों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान शुरुआत में बोरवेल के अंदर से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दे रही थी, लेकिन कुछ समय बाद आवाज आनी बंद हो गई। नगर निगम ने बोरवेल की गहराई करीब 300 फीट बताई थी। बचाव दल के साथ लाए गए उपकरण बोरवेल में प्रभावी तरीके से काम नहीं कर सके। इसके बाद स्थानीय कार पेंटर की मदद से मौके पर ही एक विशेष उपकरण तैयार किया गया, जिसकी सहायता से बच्ची को बाहर निकालने का प्रयास किया गया।

एनडीआरएफ अधिकारी ने बताया कि बोरवेल कई वर्षों से बंद था और करीब 125 फीट की गहराई पर गंदा पानी जमा था। पानी के कारण बचाव अभियान में काफी दिक्कत आई। बच्ची का सिर नीचे की तरफ था और वह 200 फीट से अधिक गहराई पर फंसी हुई थी। काफी प्रयास के बाद टीम ने बच्ची के पैर की मदद से उसे बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम तीन वर्षीय नेहा बस्ती के अन्य बच्चों के साथ बोरवेल के पास खेल रही थी। इसी दौरान वह खुले बोरवेल में गिर गई। उसके साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची के पिता रामदीन को घटना की जानकारी दी।

रामदीन मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले हैं। वह पिछले कई वर्षों से फरीदाबाद के सीही गांव में परिवार के साथ रह रहे हैं और मजदूरी करते हैं। हादसे के समय वह काम से वापस घर लौट रहे थे।

नगर निगम के एक्सईएन संजीव कुमार ने बताया कि बोरवेल को करीब 15 वर्ष पहले ढक्कन लगाकर बंद किया गया था। निगम को ढक्कन हटने की जानकारी नहीं मिली थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और जांच में जिस स्तर पर भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बच्ची की मौत के बाद सेक्टर-8 के स्थानीय लोगों में नगर निगम के प्रति रोष है। लोगों का कहना है कि बोरवेल को सुरक्षित तरीके से बंद किया गया होता तो यह हादसा टाला जा सकता था। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में खुले और लंबे समय से बंद पड़े बोरवेल की दोबारा जांच कराने और उन्हें पूरी तरह सुरक्षित करने की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन में फंसे 1,500 तीर्थयात्री सुरक्षित निकाले, गौरीकुंड पहुंचाया

summer express , रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चिरबासा के पास देर रात भूस्खलन के चलते फंसे करीब 1,500 तीर्थयात्रियों को राहत एवं बचाव दलों ने सुरक्षित निकाल लिया। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला आपदा प्रतिक्रिया बल (डीडीआरएफ) की संयुक्त टीमों ने अभियान चलाकर श्रद्धालुओं को सुरक्षित गौरीकुंड पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात...

लुधियाना में खाली प्लॉट बना नशेड़ियों का अड्डा, इंजेक्शन लगाने का वीडियो वायरल

summer express ,लुधियाना । शहर में नशे के खिलाफ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियानों के बीच थाना डिवीजन नंबर-3 क्षेत्र के गऊशाला रोड स्थित चोपड़ा स्कूटर वाली गली से एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक खाली प्लॉट में कुछ युवक कथित तौर पर खुलेआम नशा करते और इंजेक्शन लगाते दिखाई दे...

फरीदाबाद में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी नेहा की मौत, 10 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

summer express , फरीदाबाद (अनिल मंगला)। सेक्टर-8 में खुले पड़े करीब 250 से 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय बच्ची नेहा को करीब 10 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सोमवार सुबह करीब 4 बजे बाहर निकाल लिया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। बच्ची को बाहर निकालने के बाद तत्काल निजी...

पेड़ पर काली थैली में लटका मिला नवजात: भिवानी में मचा हड़कंप, अस्पताल में भर्ती

summer express,भिवानी। शहर की बिजली बोर्ड कॉलोनी में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नवजात बच्चा पेड़ पर काली थैली में लटका मिला। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम और एंबुलेंस की मदद से नवजात को सिविल अस्पताल की इमरजेंसी...

लिव-इन में रह रहे 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

summer express , रोहतक । प्रवेश नगर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान टिटौली गांव निवासी धीरज के रूप में हुई है। युवक की मौत की सूचना उसके साथ रह रही युवती ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.