Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूंह रैली पर दीपेंद्र हुड्डा का अभय चौटाला पर तंज, ऐलनाबाद का दिया हवाला

summer express , नूंह। नूंह में इनेलो की सम्मान दिवस रैली को लेकर रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला पर निशाना साधा। नारनौंद दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इनेलो पहले रोहतक में रैली आयोजित कर भाजपा को हराने की बात करती थी, जबकि रोहतक में भाजपा का कोई विधायक नहीं है। अब नूंह में रैली कर भाजपा को हराने की बात कही जा रही है, जबकि मेवात क्षेत्र में भी भाजपा का कोई विधायक नहीं है।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मेवात क्षेत्र की तीनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के विधायक चुनाव जीतकर आए हैं। उन्होंने अभय चौटाला पर तंज कसते हुए कहा कि रोहतक और मेवात में रैली करने के बजाय उन्हें ऐलनाबाद पर ध्यान देना चाहिए, जहां इनेलो को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

दीपेंद्र हुड्डा ने इनेलो की रैलियों को लेकर आरोप लगाया कि पार्टी रोहतक और मेवात में भाजपा के इशारे पर राजनीतिक कार्यक्रम कर रही है। उन्होंने कहा कि दोनों क्षेत्रों में भाजपा का कोई विधायक नहीं है। इसी संदर्भ में उन्होंने अभय चौटाला पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें ऐलनाबाद की ओर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जनता राजनीतिक घटनाक्रम को देख और समझ रही है। हालांकि, दीपेंद्र हुड्डा के इन आरोपों पर खबर लिखे जाने तक इनेलो या अभय चौटाला की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

कांग्रेस और इनेलो के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला पहले भी सामने आता रहा है। दोनों दलों के नेता एक-दूसरे पर भाजपा के साथ राजनीतिक नजदीकी के आरोप लगाते रहे हैं। वहीं, अभय चौटाला कांग्रेस को भाजपा की ‘बी-टीम’ बताते रहे हैं। नूंह की रैली में भी उन्होंने भाजपा को सत्ता से बाहर करने और कांग्रेस को सत्ता से दूर रखने की बात कही।

इनेलो ने पूर्व उपप्रधानमंत्री जननायक चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती के अवसर पर  नूंह में राज्यस्तरीय सम्मान दिवस रैली का आयोजन किया था। रैली में अभय चौटाला समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इनेलो ने इस आयोजन को लेकर प्रदेशभर में जनसंपर्क अभियान चलाया था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन में फंसे 1,500 तीर्थयात्री सुरक्षित निकाले, गौरीकुंड पहुंचाया

summer express , रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चिरबासा के पास देर रात भूस्खलन के चलते फंसे करीब 1,500 तीर्थयात्रियों को राहत एवं बचाव दलों ने सुरक्षित निकाल लिया। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला आपदा प्रतिक्रिया बल (डीडीआरएफ) की संयुक्त टीमों ने अभियान चलाकर श्रद्धालुओं को सुरक्षित गौरीकुंड पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात...

लुधियाना में खाली प्लॉट बना नशेड़ियों का अड्डा, इंजेक्शन लगाने का वीडियो वायरल

summer express ,लुधियाना । शहर में नशे के खिलाफ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियानों के बीच थाना डिवीजन नंबर-3 क्षेत्र के गऊशाला रोड स्थित चोपड़ा स्कूटर वाली गली से एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक खाली प्लॉट में कुछ युवक कथित तौर पर खुलेआम नशा करते और इंजेक्शन लगाते दिखाई दे...

फरीदाबाद में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी नेहा की मौत, 10 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

summer express , फरीदाबाद (अनिल मंगला)। सेक्टर-8 में खुले पड़े करीब 250 से 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय बच्ची नेहा को करीब 10 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सोमवार सुबह करीब 4 बजे बाहर निकाल लिया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। बच्ची को बाहर निकालने के बाद तत्काल निजी...

पेड़ पर काली थैली में लटका मिला नवजात: भिवानी में मचा हड़कंप, अस्पताल में भर्ती

summer express,भिवानी। शहर की बिजली बोर्ड कॉलोनी में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नवजात बच्चा पेड़ पर काली थैली में लटका मिला। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम और एंबुलेंस की मदद से नवजात को सिविल अस्पताल की इमरजेंसी...

लिव-इन में रह रहे 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

summer express , रोहतक । प्रवेश नगर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान टिटौली गांव निवासी धीरज के रूप में हुई है। युवक की मौत की सूचना उसके साथ रह रही युवती ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.