Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला हादसे के घायलों से मिले सांसद वरुण मुलाना, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला के धूलकोट में तीन मंजिला इमारत गिरने के हादसे में अब तक 6 मजदूरों की मौत हो चुकी है। हादसे के बाद कुल 18 मजदूरों को अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल लाया गया था। इनमें से 6 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

फिलहाल 6 मजदूरों का अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में जान गंवाने वाले सभी 6 मजदूरों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) रेनू बैरी के अनुसार, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

तीन मंजिला इमारत के अचानक गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य चलाया गया तथा मलबे से मजदूरों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

इमारत ढहने की घटना के बाद अब मामले में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। अंबाला से कांग्रेस सांसद वरुण मुलाना सोमवार को नागरिक अस्पताल पहुंचे और हादसे में घायल मजदूरों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।

वरुण मुलाना ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों से बातचीत की है। उनके अनुसार, पुलिस ने उन्हें जानकारी दी है कि घटना को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सांसद ने पुलिस से एफआईआर की प्रति भी मांगी है।

वरुण मुलाना ने कहा कि प्रारंभिक तौर पर बिल्डिंग के कमजोर होने की बात सामने आ रही है। उनका कहना है कि यदि इमारत की स्थिति कमजोर थी और इसी कारण वह गिरी, तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंचकूला में कांग्रेस का प्रदर्शन, सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

summer express , पंचकूला। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन सोमवार को पंचकूला में देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदर्शन स्थल पर...

अंबाला हादसे के घायलों से मिले सांसद वरुण मुलाना, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला के धूलकोट में तीन मंजिला इमारत गिरने के हादसे में अब तक 6 मजदूरों की मौत हो चुकी है। हादसे के बाद कुल 18 मजदूरों को अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल लाया गया था। इनमें से 6 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि कुछ घायलों को प्राथमिक...

हिमाचल में बारिश का दौर जारी, 30 सितंबर से मौसम साफ होने के आसार

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कांगड़ा...

सीएम के 32 दांत वाले बयान पर बल्ह विधायक का पलटवार, बोले- तंज कसने से नहीं होता विकास

मंडी/धर्मवीर -:बल्ह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बल्ह दौरे को लेकर निशाना साधा है। मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक ने मुख्यमंत्री के 32 दांत वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि विकास तंज कसने से नहीं, बल्कि धरातल पर काम करने से होता...

एशियन गेम्स में तिरंगा लहराकर धर्मशाला लौटीं हिमाचल की बेटियां, खिलाड़ियों ने सरकार से रोजगार की मांग उठाई

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने के बाद हिमाचल की खिलाड़ी पुष्पा राणा, भावना ठाकुर और ज्योति सोमवार को धर्मशाला पहुंचीं। धर्मशाला पहुंचने पर तीनों खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। स्वर्ण पदक जीतकर लौटी खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, टीम भावना, कोचिंग स्टाफ,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.