Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में बारिश का दौर जारी, 30 सितंबर से मौसम साफ होने के आसार

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कांगड़ा जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश रिकॉर्ड की गई।प्रदेश में सबसे अधिक बारिश कांगड़ा में करीब 70 मिलीमीटर दर्ज की गई, जबकि धर्मशाला में करीब 60 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा शिमला, सिरमौर, मंडी और किन्नौर में भी मध्यम बारिश हुई है। वहीं किन्नौर, लाहौल-स्पीति और कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी देखने को मिली है।

मौसम वैज्ञानिक संदीप के मुताबिक 28 सितंबर को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जैसे मैदानी जिलों के साथ-साथ मध्यवर्ती और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।हालांकि 29 सितंबर से मौसम में सुधार के संकेत हैं। इस दौरान कांगड़ा और मंडी के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है।

पिछले 48 घंटों से जारी बारिश और बादलों के कारण प्रदेश में दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा। कल्पा में दिन का तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 12 डिग्री कम है। वहीं नाहन में करीब 21 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से लगभग 5 डिग्री कम रहा।शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा समेत अन्य क्षेत्रों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम साफ होने के बाद अगले कुछ दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की क्रमिक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मानसून की विदाई पर अभी इंतजार

मौसम वैज्ञानिक संदीप ने बताया कि हिमाचल प्रदेश से मानसून की आधिकारिक विदाई को लेकर अभी इंतजार है। 30 सितंबर के बाद मौसम साफ होने और परिस्थितियां अनुकूल बनने के बाद ही मानसून के विड्रॉल को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 28 सितंबर तक प्रदेश में कुल बारिश सामान्य से करीब 12 फीसदी कम रही है, जिसे सामान्य श्रेणी में माना जाता है। जिला स्तर पर लाहौल-स्पीति में सामान्य से करीब 65 फीसदी और हमीरपुर में करीब 34 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। सोलन और मंडी में बारिश सामान्य से लगभग 16 से 17 फीसदी कम रही।वहीं किन्नौर में सामान्य से करीब 18 फीसदी अधिक और शिमला में करीब 13 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। प्रदेश के बाकी जिलों में बारिश सामान्य के आसपास रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में बारिश का दौर जारी, 30 सितंबर से मौसम साफ होने के आसार

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कांगड़ा...

सीएम के 32 दांत वाले बयान पर बल्ह विधायक का पलटवार, बोले- तंज कसने से नहीं होता विकास

मंडी/धर्मवीर -:बल्ह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बल्ह दौरे को लेकर निशाना साधा है। मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक ने मुख्यमंत्री के 32 दांत वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि विकास तंज कसने से नहीं, बल्कि धरातल पर काम करने से होता...

एशियन गेम्स में तिरंगा लहराकर धर्मशाला लौटीं हिमाचल की बेटियां, खिलाड़ियों ने सरकार से रोजगार की मांग उठाई

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने के बाद हिमाचल की खिलाड़ी पुष्पा राणा, भावना ठाकुर और ज्योति सोमवार को धर्मशाला पहुंचीं। धर्मशाला पहुंचने पर तीनों खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। स्वर्ण पदक जीतकर लौटी खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, टीम भावना, कोचिंग स्टाफ,...

कुत्तों-बंदरों के आतंक पर नागरिक सभा का निगम को अल्टीमेटम, घायल बच्ची के इलाज और मुआवजे की मांग

Summer express/शिमला-: शिमला शहर में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर शिमला नागरिक सभा ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। इस संबंध में सभा का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष जगमोहन ठाकुर के नेतृत्व में नगर निगम उपायुक्त भुवन शर्मा से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा।प्रतिनिधिमंडल ने...

2027 में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनने का दावा, कैप्टन प्रवीण डावर ने बीजेपी-RSS की विचारधारा पर उठाए सवाल

Summer express/शिमला, संजू -:शिमला में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विचार विभाग के चेयरपर्सन कैप्टन प्रवीण डावर ने हिमाचल प्रदेश की आगामी विधानसभा राजनीति को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनेगी। डावर ने इसे आम जनता की राय बताते हुए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.