Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिजली की रेड कराने के शक में झड़प, घर पर बरसाए ईंट-पत्थर

अशवनी पाहवा | लुधियाना
समर न्यूज

थाना जमालपुर के अंतर्गत जेपी एन्क्लेव में बिजली चोरी की जांच के लिए हुई विभागीय कार्रवाई को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक परिवार के घर पर ईंट-पत्थर बरसाए गए। पीड़ित परिवार ने पड़ोसियों पर तेजधार हथियारों से हमला करने के भी आरोप लगाए हैं। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि कुछ दिन पहले इलाके में बिजली विभाग की ओर से अचानक जांच की गई थी। इस दौरान बिजली चोरी के मामले में विभाग की ओर से कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। परिवार के अनुसार इसके बाद पड़ोसियों को शक हुआ कि बिजली विभाग को रेड की सूचना उनके परिवार की ओर से दी गई थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। परिवार का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने उनके घर के बाहर पहुंचकर हंगामा किया और घर पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इस दौरान तेजधार हथियारों से हमला करने का भी आरोप लगाया गया है। अचानक हुए हमले से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपितों की गतिविधियां रिकॉर्ड हो गईं। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना जमालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। पुलिस ने पीड़ित नीतू कपूर के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लिव इन रिलेशन के बाद  युवक व परिवार ने किया शादी से इंकार, मोहाली की रहने वाली है पीड़िता

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: मोहाली की रहने वाली एक युवती ने मुस्लिम युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक लिव-इन रिलेशन में रहने और बाद में शादी से इनकार करने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता आज दूसरी बार न्याय की गुहार लेकर एसपी कार्यालय मंडी पहुंची और आरोपी युवक के द्वारा उसके साथ...

विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश,समयसीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने पर जोर

Summer express/सोलन-: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने सोलन विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को परियोजनाओं में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।डॉ. शांडिल ने जिला एवं...

पत्नी की मौत के दो महीने बाद कबड्डी मैदान पर लौटे शीलू बल्हारा, बने बेस्ट कैचर

summer express , रोहतक। सर्कल कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा ने पत्नी मुस्कान बल्हारा की मौत के करीब दो महीने बाद खेल के मैदान पर वापसी की।  गुरुग्राम के सिलानी गांव में आयोजित कबड्डी कप में शीलू बहू अकबरपुर की टीम की ओर से मैदान में उतरे। लंबे समय बाद उन्हें खेलते देखने के लिए बड़ी...

धौलाधार की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, बारिश के बाद चांदी सी चमकीं पहाड़ियां

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा-:कांगड़ा जिले में मौसम ने अचानक करवट बदली है। धौलाधार की ऊंची पर्वत चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई है, जबकि मैदानी और निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर देखने को मिला। बर्फबारी के बाद धौलाधार की चोटियां सफेद चादर से ढक गईं, जिससे पूरा पहाड़ी क्षेत्र बेहद खूबसूरत नजर आया।...

गुरुग्राम में DGP अजय सिंघल की अपराधियों को चेतावनी, गन उठाई तो मिलेगा जवाब

summer express , गुरुग्राम (अनुज पंचाल)। हरियाणा पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) अजय सिंघल ने अपराधियों और साइबर ठगों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुरुग्राम के सेक्टर 17-18 में नवनिर्मित पुलिस थाने का उद्घाटन करने पहुंचे डीजीपी ने कहा कि यदि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.