Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चार साल के मयन सैनी ने रचा इतिहास, 195 देशों के झंडे पहचानकर बनाए दो विश्व रिकॉर्ड

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला के महमूदपुर गांव के चार वर्षीय मयन सैनी ने अपनी असाधारण याददाश्त और प्रतिभा के दम पर दो विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। मयन ने महज चार साल की उम्र में दुनिया के 195 देशों के राष्ट्रीय झंडों की पहचान कर उनके नाम बताने के साथ-साथ रंगीन विश्व मानचित्र पर महाद्वीपवार देशों की पहचान कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मयन ने पहला विश्व रिकॉर्ड 12 मई 2026 को अंबाला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बनाया। उसने महज 1 मिनट 44 सेकंड में 195 देशों के राष्ट्रीय झंडों को पहचानकर उनके नाम बताए। उसकी तेज और सटीक पहचान क्षमता को देखते हुए यह उपलब्धि वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज की गई।

इसके बाद मयन ने 10 जुलाई 2026 को दूसरी उपलब्धि हासिल की। महज 4 साल 8 माह 10 दिन की उम्र में उसने रंगीन ब्लैंक वर्ल्ड मैप पर महाद्वीपवार सभी देशों की सही पहचान महज 2 मिनट 19.8 सेकंड में पूरी कर दी। इस उपलब्धि के लिए उसे इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से सितंबर में प्रमाण-पत्र भी प्राप्त हुआ।

मयन की मां मधू सैनी के अनुसार, बेटे की रुचि बचपन से ही किताबों के बजाय अलग-अलग देशों, उनके झंडों और विश्व मानचित्र को जानने में रही है। वह घंटों ग्लोब और झंडों से जुड़ी किताबें देखने में रुचि लेता था। बेटे की इस दिलचस्पी को देखते हुए माता-पिता ने उस पर पढ़ाई का दबाव डालने के बजाय खेल-खेल में सीखने का तरीका अपनाया।

मधू सैनी और मयन के पिता रोहित सैनी ने झंडों के कार्ड, विश्व मानचित्र और रंगों के जरिए उसे देशों की पहचान सिखानी शुरू की। नियमित अभ्यास के चलते मयन की याददाश्त और पहचान क्षमता लगातार बेहतर होती गई। अब वह अलग-अलग देशों का झंडा देखते ही उसका नाम बताने में सक्षम है।

मयन की दोहरी उपलब्धि से महमूदपुर गांव में भी खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने उसकी प्रतिभा की सराहना करते हुए उसके माता-पिता के प्रयासों की भी प्रशंसा की है। मयन की उपलब्धि ने कम उम्र में प्रतिभा और रुचि को सही दिशा देने के महत्व को भी सामने रखा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA की कार्रवाई, छात्र बंगाल से गिरफ्तार

NIA की बड़ी कार्रवाई, असम-बंगाल-केरल में 16 ठिकानों पर छापेमारी

summer express , नई दिल्ली। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने सीमा-पार आतंकी साजिश और असम में कट्टरपंथ फैलाने से जुड़े मामले की जांच के तहत असम, पश्चिम बंगाल और केरल में 16 ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू किया है। एजेंसी के अनुसार यह कार्रवाई ‘इमाम महमूदर काफिला’ (IMK) से जुड़े मामले में की जा रही...

गऊशाला रोड में नशे के वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

summer express ,लुधियाना । गऊशाला रोड स्थित चोपड़ा स्कूटर वाली गली के एक खाली प्लॉट में युवकों द्वारा कथित तौर पर नशीले इंजेक्शन का इस्तेमाल करने के वीडियो लगातार सामने आने से इलाके में चिंता का माहौल है। डिवीजन नंबर 3 के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र में पहले एक युवक के नशीला इंजेक्शन लगाने...

धुलकोट इमारत हादसे के पीड़ितों से मिले असीम गोयल, लापरवाही पर कार्रवाई का भरोसा

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला शहर के धुलकोट क्षेत्र में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरने से हुए हादसे के बाद पूर्व मंत्री असीम गोयल ने मंगलवार को नागरिक अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सांत्वना दी और अस्पताल में उपचाराधीन घायलों का...

चार साल के मयन सैनी ने रचा इतिहास, 195 देशों के झंडे पहचानकर बनाए दो विश्व रिकॉर्ड

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला के महमूदपुर गांव के चार वर्षीय मयन सैनी ने अपनी असाधारण याददाश्त और प्रतिभा के दम पर दो विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। मयन ने महज चार साल की उम्र में दुनिया के 195 देशों के राष्ट्रीय झंडों की पहचान...

भगत सिंह की प्रतिमा पर दीपेंद्र हुड्डा ने अर्पित की श्रद्धांजलि, सरकार पर साधा निशाना

summer express , करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार देर शाम करनाल पहुंचकर करण पार्क में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने भगत सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन और विचार पूरे देश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.