Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बलौंगी में निर्माणाधीन पीजी का मलबा गिरने से समाजसेवी की पत्नी घायल

{बोले- पीजी मालिकों परकी जाए सख्त कार्रवाई
सागर पाहवा | मोहाली
समर न्यूज

बिलौंगी की एकता कॉलोनी में निर्माणाधीन पीजी से सीमेंट का पत्थर/मलबा गिरने से समाजसेवी विजय पाठक की पत्नी पूजा पाठक घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि निर्माण के दौरान ऊपर से गिरा सीमेंट का टुकड़ा उनके ऊपर आ गिरा, जिससे उनके सिर पर चोट लगी और आंख के पास से खून निकलने लगा।
घटना के बाद विजय पाठक ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को मामले की जानकारी दी और निर्माणाधीन पीजी के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विजय पाठक के अनुसार बलौंगी में कई जगहों पर पीजी के नाम पर लगातार कई मंजिलों का निर्माण किया जा रहा है। उनका आरोप है कि कुछ इमारतों में पहली से लेकर पांचवीं मंजिल तक निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने पुलिस से मांग की कि घटना की जांच कर पीजी मालिकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए और ऐसे निर्माण कार्यों पर रोक लगाई जाए, जिनसे लोगों की जान को खतरा पैदा हो रहा है।

पहले भी उठ चुका है मामला
बिलौंगी की एकता कॉलोनी में कथित अवैध निर्माण और पीजी को लेकर समर न्यूज़ द्वारा पहले भी खबरें प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यान इस ओर दिलाया जा चुका है। इसके बावजूद स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य लगातार जारी हैं। अब महिला के घायल होने की घटना के बाद प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

निर्माण में सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल
विजय पाठक का कहना है कि कई जगह निर्माण के दौरान न तो उचित शटरिंग की जा रही है और न ही सुरक्षा के लिए कोई जाल लगाया गया है। उनके अनुसार निर्माण कार्यों में सुरक्षा नियमों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है, जिसके चलते राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों की जान को खतरा बना हुआ है।

तीन मंजिल से ऊपर बनने वाले पीजी पर होगी कार्रवाई : आरपी शर्मा
सीनियर डिप्टी मेयर आर.पी. शर्मा ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आया है। उन्होंने कहा कि तीन मंजिल से ऊपर बनने वाले पीजी को लेकर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। यदि कहीं नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित निर्माण के खिलाफ बंदिश लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर अवैध निर्माण को गिराने के लिए बुल्डोजर कार्रवाई भी की जा सकती है। आर.पी. शर्मा ने कहा कि लोगों की सुरक्षा के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

हादसे के बाद उठे सवाल
पूजा पाठक के घायल होने के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन इमारतों में सुरक्षा इंतजामों की जांच जरूरी है। लोगों का सवाल है कि यदि किसी निर्माण स्थल से मलबा सड़क या राहगीरों पर गिर रहा है तो संबंधित विभाग इसकी जांच कब करेगा। अब देखना होगा कि घटना के बाद प्रशासन और पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिअद से अनुशासनहीनता के आरोप में रूप कौर निष्कासित

समर न्यूज | चंडीगढ़शिरोमणि अकाली दल ने अपनी संयुक्त सचिव रूप कौर संधू को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब संधू ने अमरजीत सिंह चावला से जुड़े कथित दुष्कर्म मामले के बाद कई अन्य महिलाओं के उनसे संपर्क करने और पंथक तथा राजनीतिक हलकों से...

पंजाब में सिखों तक पहुंच बढ़ाने में जुटी भाजपा

समर न्यूज | पटियालापंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने पारंपरिक शहरी आधार से आगे बढ़कर सिख और ग्रामीण मतदाताओं तक पहुंच बनाने की रणनीति तेज कर दी है। पार्टी ने मई में जाट सिख नेता केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब इकाई का अध्यक्ष बनाया। इसके अलावा पूर्व सांसद...

एलपीयू हिंसा पर पंजाब में सियासी घमासान

अर्शदीप सिंह समर | फगवाड़ा/चंडीगढ़पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्र विरोध प्रदर्शन के हिंसक रूप लेने के बाद राज्य में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। विरोध प्रदर्शन की शुरुआत एक छात्रा के साथ कथित यौन अपराध की सोशल मीडिया पर फैली सूचना के बाद हुई थी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति...

भाजपा सांसद मनोज तिवारी बोले- पंजाब को नशा मुक्त करना कोई बहुत बड़ी चुनौती नहीं

सुनील | लुधियानासमर न्यूजपंजाब में चल रही भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा के दौरान दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी भी पहुंचे। भाषण देते हुए उन्होंने कुछ पंक्तियां गाईं जिसको सुनकर पंडाल तालियों से गूंज उठा। “एक बार मिलकरसजा दीजिए, इस प्यारे पंजाब को बचा लीजिए।’बाद में मनोज तिवारी ने कहा कि अगर पश्चिम बंगाल...

स्टारशिप पहली बार पृथ्वी की कक्षा में पहुंचा

एजेंसी | टेक्सासएलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के विशाल रॉकेट स्टारशिप ने अपनी 14वीं परीक्षण उड़ान में पहली बार पृथ्वी की कक्षा में पहुंचकर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।मिशन के दौरान स्टारशिप ने 26 अगली पीढ़ी के स्टारलिंक वी3 उपग्रह भी सफलतापूर्वक कक्षा में तैनात किए। इससे पहले स्टारशिप की सभी परीक्षण उड़ानें जानबूझकर सब-ऑर्बिटल मार्ग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.