समर न्यूज | चंडीगढ़
पंजाब पुलिस के पूर्व कांस्टेबल बलवंत सिंह राजोआणा को मंगलवार को आंखों की जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआई) लाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजोआना को कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच अस्पताल लाया गया था। उन्हें विशेष रूप से उनकी आंखों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण मेडिकल टेस्ट के लिए पीजीआई लाया गया है। चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने बलवंत सिंह राजोआणा को अपनी आंखों का इलाज और मोतियाबिंद की सर्जरी चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही, अदालत ने पटियाला के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने की उनकी याचिका को खारिज कर दिया है। राजोआणा पिछले 30 वर्षों से पटियाला जेल में बंद हैं। उन्होंने अपनी याचिका में कहा था कि दोनों आंखों में मोतियाबिंद के कारण उन्हें काफी दर्द हो रहा है।
अदालत ने इस बात पर जोर दिया कि जब जनवरी में ही पीजीआईएमईआर में उनकी जांच हो चुकी है, तो उन्हें किसी निजी अस्पताल में जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन या पुलिस की ओर से उनकी मेडिकल जांच को लेकर कोई अन्य विस्तृत जानकारी तुरंत उपलब्ध नहीं हो पाई है।