Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

न्यू चंडीगढ़ में पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट और अपहरण की कोशिश

{बीती रात हुए मामूली विवाद के बाद सुबह लग्जरी कारों में आए 5 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, घटना सीसीटीवी में कैद
सागर पाहवा | चंडीगढ़
समर न्यूज

न्यू चंडीगढ़ के पीआर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां लग्जरी कारों में सवार होकर आए पांच युवकों ने एक कर्मचारी के साथ बुरी तरह मारपीट की और उसे जबरन अपनी गाड़ी में डालकर अगवा करने का प्रयास किया।
यह पूरी खौफनाक घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। पीड़ित कर्मचारी रोहित के अनुसार, विवाद की शुरुआत बीती रात तब हुई जब ये युवक पेट्रोल डलवाने आए थे। गाड़ी को आगे करने की छोटी सी बात पर उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी थी। उस समय पंप प्रबंधन ने उन्हें समझा-बुझाकर वहां से भेज दिया था। लेकिन अगली सुबह ये युवक दोबारा अपने अन्य साथियों के साथ पंप पर पहुंच गए।
रोहित ने आरोप लगाया है कि सभी आरोपी नशे की हालत में थे। उन्होंने आते ही उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी, उसका मोबाइल फोन छीन लिया और नकदी लूटने की भी कोशिश की। जब आरोपियों ने रोहित को जबरन अपनी गाड़ी में धकेलने की कोशिश की, तो वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भागने में सफल रहा। पेट्रोल पंप प्रबंधन की शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

न्यू चंडीगढ़ में पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट और अपहरण की कोशिश

{बीती रात हुए मामूली विवाद के बाद सुबह लग्जरी कारों में आए 5 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, घटना सीसीटीवी में कैदसागर पाहवा | चंडीगढ़समर न्यूज न्यू चंडीगढ़ के पीआर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां लग्जरी कारों में सवार होकर आए पांच युवकों ने...

अदालत के आदेश के बाद राजोआणा को आंखों की जांच के लिए पीजीआई लाया गया

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब पुलिस के पूर्व कांस्टेबल बलवंत सिंह राजोआणा को मंगलवार को आंखों की जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआई) लाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजोआना को कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच अस्पताल लाया गया था। उन्हें विशेष रूप से उनकी आंखों से जुड़े...

शिअद से अनुशासनहीनता के आरोप में रूप कौर निष्कासित

समर न्यूज | चंडीगढ़शिरोमणि अकाली दल ने अपनी संयुक्त सचिव रूप कौर संधू को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब संधू ने अमरजीत सिंह चावला से जुड़े कथित दुष्कर्म मामले के बाद कई अन्य महिलाओं के उनसे संपर्क करने और पंथक तथा राजनीतिक हलकों से...

पंजाब में सिखों तक पहुंच बढ़ाने में जुटी भाजपा

समर न्यूज | पटियालापंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने पारंपरिक शहरी आधार से आगे बढ़कर सिख और ग्रामीण मतदाताओं तक पहुंच बनाने की रणनीति तेज कर दी है। पार्टी ने मई में जाट सिख नेता केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब इकाई का अध्यक्ष बनाया। इसके अलावा पूर्व सांसद...

एलपीयू हिंसा पर पंजाब में सियासी घमासान

अर्शदीप सिंह समर | फगवाड़ा/चंडीगढ़पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्र विरोध प्रदर्शन के हिंसक रूप लेने के बाद राज्य में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। विरोध प्रदर्शन की शुरुआत एक छात्रा के साथ कथित यौन अपराध की सोशल मीडिया पर फैली सूचना के बाद हुई थी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.