Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

युवतियों के वीडियो बनाने और मारपीट के आरोप में क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर सस्पेंड

{नशे में धुत इंस्पेक्टर अजीत ने स्टाफ से की बदसलूकी, हथियारबंद साथियों को बुलाकर किया 2 घंटे तक हंगामा
समर न्यूज | पंचकूला

हरियाणा के पंचकूला स्थित सेक्टर-5 के एबीए क्लब में 27 सितंबर की रात क्राइम ब्रांच के एक इंस्पेक्टर का हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया है। आरोप है कि क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अजीत शराब के नशे में धुत होकर क्लब में पहुंचे और चेकिंग के नाम पर स्टाफ के साथ जमकर बदसलूकी की। इस गंभीर घटना के बाद क्लब मालिक जश्न बाजवा की शिकायत पर पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है।
क्लब प्रबंधन और स्टाफ के अनुसार, इंस्पेक्टर अजीत रात को पहले अकेले ही क्लब में दाखिल हुए थे। उन्होंने वहां चल रहे सूफी संगीत कार्यक्रम के दौरान अंदर जाकर डांस फ्लोर के पास मौजूद लगभग 10 लड़कियों का अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जब क्लब के स्टाफ ने उन्हें ऐसा करने से रोका और आपत्ति जताई, तो इंस्पेक्टर भड़क गए। उन्होंने क्लब के शेफ और अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर स्थिति को अपने पक्ष में करने के लिए इंस्पेक्टर ने फोन कर अपने अन्य साथी पुलिसकर्मियों को मौके पर बुला लिया।
स्टाफ का आरोप है कि कुछ ही देर में सादे कपड़ों में 4-5 पुलिसकर्मी वहां पहुंचे, जिनके पास हथियार भी थे। उन्होंने क्लब में घुसकर करीब 2 घंटे तक जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर-5 थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर ने उनकी भी एक न सुनी।
क्लब मालिक ने इस पूरे घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज साक्ष्य के तौर पर पुलिस को सौंप दी है। पुलिस अधिकारियों ने इस अनुशासनहीनता का कड़ा संज्ञान लेते हुए इंस्पेक्टर अजीत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। फिलहाल, पंचकूला पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और फुटेज के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवतियों के वीडियो बनाने और मारपीट के आरोप में क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर सस्पेंड

{नशे में धुत इंस्पेक्टर अजीत ने स्टाफ से की बदसलूकी, हथियारबंद साथियों को बुलाकर किया 2 घंटे तक हंगामासमर न्यूज | पंचकूला हरियाणा के पंचकूला स्थित सेक्टर-5 के एबीए क्लब में 27 सितंबर की रात क्राइम ब्रांच के एक इंस्पेक्टर का हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया है। आरोप है कि क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अजीत शराब...

न्यू चंडीगढ़ में पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट और अपहरण की कोशिश

{बीती रात हुए मामूली विवाद के बाद सुबह लग्जरी कारों में आए 5 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, घटना सीसीटीवी में कैदसागर पाहवा | चंडीगढ़समर न्यूज न्यू चंडीगढ़ के पीआर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां लग्जरी कारों में सवार होकर आए पांच युवकों ने...

अदालत के आदेश के बाद राजोआणा को आंखों की जांच के लिए पीजीआई लाया गया

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब पुलिस के पूर्व कांस्टेबल बलवंत सिंह राजोआणा को मंगलवार को आंखों की जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआई) लाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजोआना को कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच अस्पताल लाया गया था। उन्हें विशेष रूप से उनकी आंखों से जुड़े...

शिअद से अनुशासनहीनता के आरोप में रूप कौर निष्कासित

समर न्यूज | चंडीगढ़शिरोमणि अकाली दल ने अपनी संयुक्त सचिव रूप कौर संधू को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब संधू ने अमरजीत सिंह चावला से जुड़े कथित दुष्कर्म मामले के बाद कई अन्य महिलाओं के उनसे संपर्क करने और पंथक तथा राजनीतिक हलकों से...

पंजाब में सिखों तक पहुंच बढ़ाने में जुटी भाजपा

समर न्यूज | पटियालापंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने पारंपरिक शहरी आधार से आगे बढ़कर सिख और ग्रामीण मतदाताओं तक पहुंच बनाने की रणनीति तेज कर दी है। पार्टी ने मई में जाट सिख नेता केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब इकाई का अध्यक्ष बनाया। इसके अलावा पूर्व सांसद...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.