Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जयपुर में संपत्ति विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या

summer express , जयपुर। बनीपार्क थाना क्षेत्र में मंगलवार को पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। पुलिस के अनुसार, करीब 24 साल अमेरिका में रहने के बाद जयपुर लौटे छोटे भाई मुरली बगानी ने अपने 65 वर्षीय बड़े भाई श्याम बगानी पर पहले डंडे से हमला किया और इसके बाद चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल श्याम को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपित मुरली बगानी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, श्याम बगानी मंगलवार को स्कूटर से मंदिर जाने के लिए घर से निकले थे। सिंधी कॉलोनी स्थित उनके घर से करीब 300 मीटर दूर राम पार्क के पास मुरली ने उन्हें रोक लिया। दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि मुरली ने पहले श्याम पर डंडे से हमला किया। इसके बाद उसने चाकू निकालकर श्याम पर कई वार कर दिए। हमले में श्याम गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में हमले के पीछे के विवाद और वारदात के पूरे घटनाक्रम का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों के बीच पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस इसी विवाद को हत्या की वजह मानकर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

परिवार में तीन भाई थे। सबसे बड़े भाई प्रकाश बगानी की वर्ष 2014 में अमेरिका में मृत्यु हो गई थी। श्याम दूसरे नंबर के और मुरली सबसे छोटे भाई थे। श्याम पैतृक मकान में रह रहे थे। वहीं मुरली करीब 24 साल तक अमेरिका में रहा। कारोबार में नुकसान होने के बाद वह करीब 11 महीने पहले जयपुर वापस लौटा था।

पुलिस के अनुसार, मुरली के विदेश जाने से पहले जयपुर के महिला थाने में उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला भी दर्ज हुआ था। इस मामले में उसे छह सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसे जेल से रिहा कर दिया गया था। पुलिस अब हत्या के मामले में आरोपित से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में युवक की संदिग्ध मौत :स्कूटी के पास मिला शव, दवाई की बोतल और इंजेक्शन बरामद

summer express ,पलवल (सुन्दर कुंडू)। पलवल में एक 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक शाम स्कूटी लेकर घर से निकला था और इसके बाद वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह परिजनों को उसकी स्कूटी और शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान...

भगोला फ्लाईओवर पर कार से स्टंटबाजी :खिड़की से बाहर निकले युवक, वीडियो वायरल

summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद। भगोला फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार से स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर कागज उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक काफी देर तक इसी तरह कार से स्टंट करते...

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, दिन में बढ़ेगी गर्मी और रात में ठंडक

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा में मानसून की विदाई के बाद मौसम के मिजाज में बदलाव शुरू हो गया है। प्रदेश में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने से दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है और अगले कुछ...

करनाल के जलमाना में घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, पांच हिरासत में

summer express ,करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। करनाल के असंध क्षेत्र के जलमाना कस्बे में पुलिस ने अवैध पटाखों के निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक मकान पर छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, रिहायशी इलाके में बिना लाइसेंस के पटाखे बनाने का काम चल रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा...

अंबाला में मायावती के EVM बयान पर अनिल विज का पलटवार, विपक्ष पर साधा निशाना

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती के ईवीएम को बंद करने संबंधी बयान पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विपक्ष पर निशाना साधा है। विज ने कहा कि चुनाव हारने के बाद ईवीएम और मतदाता सूचियों को जिम्मेदार ठहराना ऐसा है, जैसे परीक्षा में असफल होने के बाद कोई बच्चा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.