Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में 3 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम, तापमान बढ़ने के आसार

summer express , अमृतसर। मानसून की विदाई के बीच पंजाब में मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के मुताबिक 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश के आसार बेहद कम हैं और कई इलाकों में तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पंजाब में वर्षा सामान्य से कम रहने का अनुमान है। दिन के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं रात के न्यूनतम तापमान में क्षेत्रवार अंतर देखने को मिलेगा। उत्तर-पश्चिम पंजाब के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रह सकता है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में यह सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।

मंगलवार को पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटों की तुलना में 3.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, यह अभी भी सामान्य तापमान से करीब 1.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बठिंडा एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रमुख शहरों की बात करें तो चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो पिछले 24 घंटों की तुलना में 7.4 डिग्री अधिक रहा। अमृतसर में 31.2, लुधियाना में 32.0 और पटियाला में 32.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

मंगलवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक राज्य के लगभग सभी मौसम केंद्रों पर बारिश दर्ज नहीं की गई। इससे संकेत मिल रहे हैं कि वातावरण में नमी धीरे-धीरे कम हो रही है और मौसम शुष्क होने की ओर बढ़ रहा है।

मौसम में बदलाव को देखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी है। अगले चार से पांच दिनों तक शुष्क मौसम रहने की संभावना को देखते हुए फसलों, हरी सब्जियों और फलदार बागों में अनावश्यक सिंचाई से बचने को कहा गया है। जिन खेतों में पहले से पानी जमा है, वहां जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह दी गई है, ताकि फसलों की जड़ों को नुकसान न पहुंचे।

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार कीटनाशक या खाद का छिड़काव मौसम साफ रहने पर ही किया जाना चाहिए। कद्दू वर्गीय सब्जियों जैसे लौकी, कद्दू और करेला की बुवाई का काम भी समय रहते पूरा करने की सलाह दी गई है। किसानों को वायरस-प्रतिरोधी किस्मों के बीजों को प्राथमिकता देने को कहा गया है।

वहीं, नींबू, अमरूद, आम और पपीते जैसे सदाबहार फलदार पौधे लगाने के लिए भी मौजूदा मौसम को अनुकूल बताया गया है। मौसम साफ रहने से आने वाले दिनों में खरीफ फसलों की कटाई और मंडियों में धान की आवक बढ़ने की संभावना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में युवक की संदिग्ध मौत :स्कूटी के पास मिला शव, दवाई की बोतल और इंजेक्शन बरामद

summer express ,पलवल (सुन्दर कुंडू)। पलवल में एक 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक शाम स्कूटी लेकर घर से निकला था और इसके बाद वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह परिजनों को उसकी स्कूटी और शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान...

भगोला फ्लाईओवर पर कार से स्टंटबाजी :खिड़की से बाहर निकले युवक, वीडियो वायरल

summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद। भगोला फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार से स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर कागज उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक काफी देर तक इसी तरह कार से स्टंट करते...

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, दिन में बढ़ेगी गर्मी और रात में ठंडक

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा में मानसून की विदाई के बाद मौसम के मिजाज में बदलाव शुरू हो गया है। प्रदेश में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने से दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है और अगले कुछ...

करनाल के जलमाना में घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, पांच हिरासत में

summer express ,करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। करनाल के असंध क्षेत्र के जलमाना कस्बे में पुलिस ने अवैध पटाखों के निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक मकान पर छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, रिहायशी इलाके में बिना लाइसेंस के पटाखे बनाने का काम चल रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा...

अंबाला में मायावती के EVM बयान पर अनिल विज का पलटवार, विपक्ष पर साधा निशाना

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती के ईवीएम को बंद करने संबंधी बयान पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विपक्ष पर निशाना साधा है। विज ने कहा कि चुनाव हारने के बाद ईवीएम और मतदाता सूचियों को जिम्मेदार ठहराना ऐसा है, जैसे परीक्षा में असफल होने के बाद कोई बच्चा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.