Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एशियाड में भारत के 10 स्वर्ण

एजेंसी | नागोया
एशियाई खेलों में बुधवार को भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इनमें तीन स्वर्ण कंपाउंड तीरंदाजी और एक निशानेबाजी में आया। पुरुष कंपाउंड टीम ने चीन को 238-237 से हराकर भारत के लिए दिन का चौथा और प्रतियोगिता का 10वां स्वर्ण पदक जीता।
साहिल जाधव, थिरुमुरु गणेश मणि रत्नम और कुशल दलाल की टीम ने कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की। इससे पहले महिला टीम और मिश्रित टीम ने भी कंपाउंड तीरंदाजी में स्वर्ण जीते थे। महिला कंपाउंड टीम में ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिता तनिपार्थी और पृथिका प्रदीप ने चीन को 238-234 से हराकर स्वर्ण जीता। भारतीय टीम ने इस प्रदर्शन के साथ दक्षिण कोरिया के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। मिश्रित टीम में चिकिता और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया की जोड़ी को हराया। यह भारत का इस स्पर्धा में लगातार दूसरा खिताब है।
{निशानेबाजी में नया रिकॉर्ड: नीरू ढांडा और काइनान चेनाई ने मिश्रित ट्रैप स्पर्धा में 34 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने 30 अंक के पुराने एशियाई खेल रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। यह इस स्पर्धा में भारत का पहला स्वर्ण है। नीरू का यह प्रतियोगिता में दूसरा स्वर्ण पदक है। भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 10 हो गई। भारत पदक तालिका में ईरान से आगे निकलकर सातवें स्थान पर पहुंचा। भारत के लिए तीरंदाजी व निशानेबाजी के अलावा मुक्केबाजी में भी पदक की स्थिति मजबूत हुई है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मौड़ मंडी में पति की हत्या, शव फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रचा स्वांग

summer express , मौड़ मंडी। बठिंडा के मौड़ थाना क्षेत्र के गांव कोटली खुर्द में एक युवक की हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया मामला हत्या का सामने आया है। मृतक की पहचान राजपाल सिंह राजू के रूप...

मणिपुर में नगा संगठनों की चेतावनी, सीमा क्षेत्र की सुरक्षा पर उठाए सवाल

summer express , गुवाहाटी। मणिपुर में तंगखुल नगा छात्रों और सिविल सोसाइटी संगठनों ने भारत-म्यांमार सीमा से लगे संवेदनशील इलाकों में रहने वाले नगा नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र और राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए तो लोगों को...

रोहतक में स्कॉर्पियो से वकील का शव बरामद, हत्या या आत्महत्या की जांच जारी

summer express , रोहतक। शहर के बीचोंबीच कांग्रेस भवन के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब 0001 नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी में एक वकील का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान पूर्व पार्षद दीपिका नारा के पति प्रदीप नारा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके...

पलवल में शराबी पिता ने पुलिस से की मारपीट, एसपीओ की वर्दी फाड़ी

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। शराब के नशे में घर पर हंगामा कर रहे पिता की शिकायत उसकी बेटी ने पुलिस से कर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची ईआरवी टीम ने व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि वह शांत होने के बजाय पुलिसकर्मियों से ही उलझ गया। इस...

सीईटी अभ्यर्थियों की मांग उठाने वाले संदीप को पुलिस ने घर से किया डिटेन

summer express ,झज्जर। सीईटी पास अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर आवाज उठा रहे सीजेपी कार्यकर्ता संदीप मास्टर को पुलिस द्वारा उनके घर से ले जाने का मामला सामने आया है। संदीप को पुलिस द्वारा डिटेन किए जाने की सूचना के बाद सीजेपी प्रवक्ता अभिता द्विजा चेची अपने समर्थकों के साथ पुलिस थाने पहुंचीं। बताया जा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.