Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मौड़ मंडी में पति की हत्या, शव फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रचा स्वांग

summer express , मौड़ मंडी। बठिंडा के मौड़ थाना क्षेत्र के गांव कोटली खुर्द में एक युवक की हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया मामला हत्या का सामने आया है। मृतक की पहचान राजपाल सिंह राजू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इस वारदात में उसकी पत्नी किरणपाल कौर और उसके कथित प्रेमी ब्रह्मजीत सिंह की भूमिका सामने आई है।

गांव के लोगों के मुताबिक, राजपाल सिंह राजू और कोटली कलां निवासी ब्रह्मजीत सिंह रेलवे में नौकरी करते थे। दोनों अलग-अलग समय पर ड्यूटी करते थे। राजपाल सिंह के परिवार में उसकी पत्नी के अलावा चार साल की बेटी और दो साल का बेटा है।

बताया जा रहा है कि राजपाल सिंह की पत्नी किरणपाल कौर के ब्रह्मजीत सिंह के साथ संबंध होने को लेकर पति-पत्नी के बीच पहले भी विवाद रहता था। बीती रात इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। आरोप है कि इसके बाद किरणपाल कौर ने ब्रह्मजीत सिंह को बुलाया और दोनों ने मिलकर राजपाल सिंह की हत्या कर दी।

वारदात के बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए राजपाल सिंह के गले में रस्सी बांधकर शव को घर में लटका दिया गया। मौड़ थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव कोटली खुर्द में एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की तो मामला संदिग्ध पाया गया।

थाना प्रभारी तरुणदीप सिंह के अनुसार, जांच के दौरान मृतक और उसकी पत्नी के मोबाइल फोन के अलावा घर का डीवीआर भी गायब मिला। इन परिस्थितियों ने पुलिस का शक और गहरा कर दिया। इसके बाद जांच और पूछताछ के दौरान पुलिस को राजपाल सिंह की पत्नी और ब्रह्मजीत सिंह के बीच संबंधों तथा हत्या से जुड़े घटनाक्रम के बारे में जानकारी मिली।

पुलिस ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई सतपाल सिंह सोनी के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें ब्रह्मजीत सिंह और किरणपाल कौर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेखक: प्रवीण

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मौड़ मंडी में पति की हत्या, शव फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रचा स्वांग

summer express , मौड़ मंडी। बठिंडा के मौड़ थाना क्षेत्र के गांव कोटली खुर्द में एक युवक की हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया मामला हत्या का सामने आया है। मृतक की पहचान राजपाल सिंह राजू के रूप...

मणिपुर में नगा संगठनों की चेतावनी, सीमा क्षेत्र की सुरक्षा पर उठाए सवाल

summer express , गुवाहाटी। मणिपुर में तंगखुल नगा छात्रों और सिविल सोसाइटी संगठनों ने भारत-म्यांमार सीमा से लगे संवेदनशील इलाकों में रहने वाले नगा नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र और राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए तो लोगों को...

रोहतक में स्कॉर्पियो से वकील का शव बरामद, हत्या या आत्महत्या की जांच जारी

summer express , रोहतक। शहर के बीचोंबीच कांग्रेस भवन के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब 0001 नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी में एक वकील का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान पूर्व पार्षद दीपिका नारा के पति प्रदीप नारा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके...

पलवल में शराबी पिता ने पुलिस से की मारपीट, एसपीओ की वर्दी फाड़ी

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। शराब के नशे में घर पर हंगामा कर रहे पिता की शिकायत उसकी बेटी ने पुलिस से कर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची ईआरवी टीम ने व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि वह शांत होने के बजाय पुलिसकर्मियों से ही उलझ गया। इस...

सीईटी अभ्यर्थियों की मांग उठाने वाले संदीप को पुलिस ने घर से किया डिटेन

summer express ,झज्जर। सीईटी पास अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर आवाज उठा रहे सीजेपी कार्यकर्ता संदीप मास्टर को पुलिस द्वारा उनके घर से ले जाने का मामला सामने आया है। संदीप को पुलिस द्वारा डिटेन किए जाने की सूचना के बाद सीजेपी प्रवक्ता अभिता द्विजा चेची अपने समर्थकों के साथ पुलिस थाने पहुंचीं। बताया जा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.