Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला: ‘गुटों में बंटी कांग्रेस, भाजपा एकजुट’; रोहड़ू में वीरभद्र सिंह की अनदेखी पर मुख्यमंत्री को घेरा

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है, बल्कि पार्टी पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में आपसी खींचतान और गुटबाजी का माहौल है, जिसका असर पंचायत चुनावों में भी देखने को मिला है।जयराम ठाकुर ने कहा कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद पार्टी हाईकमान ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों को दिल्ली तलब किया था। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान कांग्रेस नेतृत्व ने चुनावी नतीजों को लेकर जवाब मांगा। राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री से चुनाव में हार के कारणों पर सवाल किए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने हार के लिए मंत्रियों को जिम्मेदार ठहराया, जबकि मंत्रियों ने मुख्यमंत्री पर जिम्मेदारी डाल दी। जयराम ठाकुर के मुताबिक, कांग्रेस में नेता एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, जबकि भाजपा संगठन की मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।

रोहड़ू में वीरभद्र सिंह की अनदेखी पर उठाए सवाल

जयराम ठाकुर ने रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की अनदेखी किए जाने के आरोपों पर भी कांग्रेस नेतृत्व को घेरा। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह रोहड़ू से पांच बार विधायक रहे और कई बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। इसके बावजूद उनके अपने विधानसभा क्षेत्र में उनके नाम और तस्वीरों को लेकर विवाद सामने आना दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने प्रतिभा सिंह की पत्रकार वार्ता का हवाला देते हुए कहा कि प्रतिभा सिंह भी मुख्यमंत्री से सवाल कर चुकी हैं कि वीरभद्र सिंह को इतनी जल्दी कैसे भुला दिया गया। जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह की तस्वीरों का इस्तेमाल करते हैं और उनके नाम पर जनता से समर्थन मांगते हैं, लेकिन उनके अपने क्षेत्र में उनकी तस्वीरें और होर्डिंग नहीं दिखने देने की बात सामने आ रही है।

प्रतिमा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की गैरमौजूदगी पर भी सवाल

जयराम ठाकुर ने रोहड़ू में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित करने के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की गैरमौजूदगी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री, मंत्री और कांग्रेस के अन्य नेता मौजूद रहे, लेकिन मुख्यमंत्री वहां नहीं पहुंचे। उन्होंने इस घटनाक्रम को कांग्रेस के भीतर चल रही कथित खींचतान से जोड़ते हुए पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधा।

भाजपा की जीत का किया दावा

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा को गुटबाजी के नाम पर घेरने की कोशिश करने वाली कांग्रेस को पहले अपने भीतर की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की एकजुटता और संगठनात्मक ताकत के दम पर पार्टी भविष्य में भी जीत हासिल करेगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा बीडीसी, नगर निगम और विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज करती रहेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला: ‘गुटों में बंटी कांग्रेस, भाजपा एकजुट’; रोहड़ू में वीरभद्र सिंह की अनदेखी पर मुख्यमंत्री को घेरा

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है, बल्कि पार्टी पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस...

टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग के आरोपी रेहान के पिता बोले, दोषी है तो मिले सजा

Summer express, सोनीपत। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग के मामले में सोनीपत की ईदगाह कॉलोनी निवासी रेहान की गिरफ्तारी के बाद उसके परिवार से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई हैं। आरोपी के पिता रिहसुद्दीन ने कहा कि उन्हें बेटे की इस कथित वारदात के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने स्पष्ट...

इटली की महिला से लव बॉम्बिंग के नाम पर ठगी के आरोपी की भोंडसी जेल में मौत

Summer express, गुरुग्राम I इटली की एक महिला से कथित तौर पर लव बॉम्बिंग के जरिए साइबर ठगी करने के मामले में गिरफ्तार 40 वर्षीय अखिल मौर्या की भोंडसी जेल में मौत हो गई। सोमवार सुबह करीब 11:15 बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे जेल परिसर में स्थित अस्पताल ले जाया गया।...

सतपाल रायजादा ने कहा,सुक्खू सरकार में रिज पर लगी वीरभद्र सिंह की प्रतिमा,कांग्रेस में गुटबाजी की चर्चाएं निराधार

ऊना/ राकेश -: कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल रायजादा ने सराहन में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित किए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह का हिमाचल प्रदेश की राजनीति और विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार...

मौसम खुलते ही शिमला में उमड़े सैलानी, पहाड़ों की खूबसूरती ने जीता पर्यटकों का दिल

साफ मौसम ने लौटाई पहाड़ों की रौनक, शिमला में बढ़ने लगी पर्यटकों की चहल-पहल Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ होने के बाद पर्यटन स्थलों पर रौनक बढ़ने लगी है। पहाड़ों की खूबसूरत वादियां, सुहावना मौसम और ठंडी हवाएं पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। राजधानी शिमला में भी सैलानियों की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.