Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोहाली पुलिस ने हथियार तस्करी गिरोह के तीन सदस्य दबोचे, 10 पिस्टल बरामद

सागर पाहवा | मोहाली
समर न्यूज

मोहाली पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 पिस्टल और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मध्य प्रदेश के इंदौर और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से सस्ते दाम पर आधुनिक पिस्टल खरीदकर मोहाली, खरड़ और आसपास के इलाकों में महंगे दाम पर सप्लाई करते थे।
गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा के हिसार का सचिन उर्फ बच्ची, फतेहगढ़ साहिब का महकदीप सिंह उर्फ महिक और मोगा का हरमनप्रीत सिंह उर्फ हनी शामिल हैं। एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि सीआईए स्टाफ खरड़ की टीम ने एसपी इन्वेस्टिगेशन सौरव जिंदल और एसपी ऑपरेशन आकाशदीप सिंह की निगरानी में यह कार्रवाई की।
पुलिस पहले भी दो हथियारबंद आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। इसके बाद खरड़ और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई। इसी दौरान सचिन उर्फ बच्ची के बारे में जानकारी मिली कि वह अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में शामिल है।
पुलिस ने 13 अक्टूबर 2026 को सचिन को थाना सदर खरड़ में दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान सामने आए उसके साथियों महकदीप सिंह और हरमनप्रीत सिंह को भी मामले में नामजद कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की ओर से इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी से भी दो अवैध पिस्टल बरामद किए गए। तीनों आरोपियों से अब तक कुल 10 पिस्टल बरामद किए जा चुके हैं।
{गैंगस्टरों से संबंधों की भी जांच: पुलिस के मुताबिक, सचिन उर्फ बच्ची हरियाणा के हिसार जिले के मंगाली गांव का रहने वाला है और फिलहाल खरड़ के संते माजरा स्थित कासा होम्स में रह रहा था। पुलिस का कहना है कि वह कुख्यात बदमाश कीर्ति मान का दूर का रिश्तेदार है। कीर्ति मान को पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े मॉड्यूल का हिस्सा बताया है। अगस्त 2026 में चरखी दादरी की अदालत में कीर्ति मान की गोली मारकर हत्या किए जाने की बात भी पुलिस ने कही है। इस मामले में गैंगस्टर रोहित गोदारा के गिरोह के सदस्यों की भूमिका का उल्लेख किया गया है। पुलिस अब आरोपियों के नेटवर्क और हथियारों की सप्लाई के स्रोतों की जांच कर रही है। महकदीप सिंह उर्फ महिक फतेहगढ़ साहिब में दर्ज हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के मामले में भगोड़ा है।
वहीं, सचिन के खिलाफ हरियाणा और पंजाब में पहले भी कई मामले दर्ज होने की जानकारी दी गई है। हरमनप्रीत सिंह उर्फ हनी के खिलाफ भी मोगा में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का रिमांड हासिल कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार के व्यापारी आनंद गोयल से व्हाट्सएप कॉल पर मांगी पांच करोड़ रुपये की रंगदारी

Summer express, हिसार। हरियाणा के हिसार में एक व्यापारी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। अर्बन एस्टेट निवासी व्यापारी आनंद गोयल को बीती रात करीब 10 बजे एक अज्ञात या विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने कथित तौर पर उनसे पांच करोड़ रुपये देने की...

करनाल में लूट के लिए दो हत्याएं, एक गिरोह के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पांच वारदातें सुलझीं

Summer express, करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। करनाल में लूटपाट के इरादे से दो युवकों की हत्या के मामलों में सीआईए-2 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों हत्याकांडों के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विनोद कुमार हत्याकांड में मुख्य आरोपी गौरव उर्फ गोरु को गिरफ्तार करने के साथ उसके तीन नाबालिग साथियों...

पलवल अनाज मंडी में जलभराव से धान की फसल पर संकट, मंडी शिफ्टिंग का मुद्दा उठाएंगे चेयरमैन

Summer express, पलवल (सुन्दर कुंडू)। पलवल की अनाज मंडी में तेज बारिश के बाद हुए जलभराव ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंडी परिसर में जगह-जगह पानी भरने से धान की फसल को नुकसान पहुंचने का खतरा पैदा हो गया है। बारिश ने मंडी में जल निकासी के इंतजामों की स्थिति भी उजागर कर...

गुरुग्राम की सैमटेल एवियोनिक्स जापानी कंपनी के साथ मिलकर अंतरिक्ष से हटाएगी कचरा

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पंचाल)। अंतरिक्ष में लगातार बढ़ रहे कचरे और पुराने हो चुके उपग्रहों से पैदा होने वाले खतरों से निपटने के लिए गुरुग्राम स्थित सैमटेल एवियोनिक्स लिमिटेड ने अहम पहल की है। कंपनी ने जापान की स्पेस-टेक कंपनी बुल (Bull) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के...

कैथल में भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। कैथल में करनाल रोड पर गांव नरड़ के बस स्टॉप के पास बीती  देर रात हुए सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों कार में सवार होकर करनाल से कैथल लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.