Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पिंजौर व पंचकूला में सेवा संकल्प अभियान के तहत में विधायक शक्तिरानी ने दिया स्वच्छता का संदेश

मैनपाल | पिंजौर/मोरनी
समर न्यूज

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कालका विधानसभा क्षेत्र के पिंजौर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत कालका विधायक श्रीमती शक्तिरानी शर्मा ने स्वयं सफाई कर की। पिंजौर-बद्दी रोड स्थित टी-प्वाइंट पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों और भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
विधायक शक्तिरानी शर्मा ने स्थानीय दुकानदारों से बातचीत कर अपने प्रतिष्ठानों और आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कूड़ा निर्धारित स्थान पर डाला जाए, डस्टबिन का नियमित उपयोग किया जाए और प्रतिदिन सफाई की आदत अपनाई जाए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि कालका विधानसभा क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर पहले भी अभियान चलाए गए हैं और आगे भी इस दिशा में विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके बाद विधायक शक्तिरानी शर्मा ने पंचकूला के सेक्टर-20 में पेट्रोल पंप के निकट आयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान पंचकूला के महापौर श्याम लाल बंसल भी मौजूद रहे।
दोनों ने लोगों से स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। इसी क्रम में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विधायक शक्तिरानी शर्मा और महापौर श्याम लाल बंसल ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इसके पश्चात विधायक शक्तिरानी शर्मा मोरनी हिल्स स्थित माधव गीता विद्या मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुईं। उनके साथ आईटीवी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. ऐश्वर्या पंडित शर्मा भी उपस्थित रहीं। दोनों ने आचार्य अतुल कृष्ण जी से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार के व्यापारी आनंद गोयल से व्हाट्सएप कॉल पर मांगी पांच करोड़ रुपये की रंगदारी

Summer express, हिसार। हरियाणा के हिसार में एक व्यापारी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। अर्बन एस्टेट निवासी व्यापारी आनंद गोयल को बीती रात करीब 10 बजे एक अज्ञात या विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने कथित तौर पर उनसे पांच करोड़ रुपये देने की...

करनाल में लूट के लिए दो हत्याएं, एक गिरोह के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पांच वारदातें सुलझीं

Summer express, करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। करनाल में लूटपाट के इरादे से दो युवकों की हत्या के मामलों में सीआईए-2 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों हत्याकांडों के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विनोद कुमार हत्याकांड में मुख्य आरोपी गौरव उर्फ गोरु को गिरफ्तार करने के साथ उसके तीन नाबालिग साथियों...

पलवल अनाज मंडी में जलभराव से धान की फसल पर संकट, मंडी शिफ्टिंग का मुद्दा उठाएंगे चेयरमैन

Summer express, पलवल (सुन्दर कुंडू)। पलवल की अनाज मंडी में तेज बारिश के बाद हुए जलभराव ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंडी परिसर में जगह-जगह पानी भरने से धान की फसल को नुकसान पहुंचने का खतरा पैदा हो गया है। बारिश ने मंडी में जल निकासी के इंतजामों की स्थिति भी उजागर कर...

गुरुग्राम की सैमटेल एवियोनिक्स जापानी कंपनी के साथ मिलकर अंतरिक्ष से हटाएगी कचरा

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पंचाल)। अंतरिक्ष में लगातार बढ़ रहे कचरे और पुराने हो चुके उपग्रहों से पैदा होने वाले खतरों से निपटने के लिए गुरुग्राम स्थित सैमटेल एवियोनिक्स लिमिटेड ने अहम पहल की है। कंपनी ने जापान की स्पेस-टेक कंपनी बुल (Bull) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के...

कैथल में भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। कैथल में करनाल रोड पर गांव नरड़ के बस स्टॉप के पास बीती  देर रात हुए सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों कार में सवार होकर करनाल से कैथल लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.