Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंडीगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई वरिष्ठ नेता आप में शामिल; जरनैल ने कराया पार्टी में स्वागत

शगुन कश्यप | चंडीगढ़
समर न्यूज

आगामी नगर निगम चुनावों से पहले चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ी मजबूती मिली है। कांग्रेस से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आप के चंडीगढ़ प्रभारी जरनैल सिंह ने सभी नए साथियों को पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया।
पार्टी नेताओं ने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से चंडीगढ़ में आप का संगठन और मजबूत होगा तथा नगर निगम चुनावों में पार्टी के अभियान को नई गति मिलेगी। पार्टी में शामिल होने वालों में पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा अशधीर दुबे, प्रदेश सचिव साहिल दुबे, युवा कांग्रेस महासचिव माधवी दुबे, वार्ड नंबर 13 के ब्लॉक अध्यक्ष उमेश सेठी, वार्ड नंबर 13 की महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंजू सेठी और वार्ड नंबर 12 के उपाध्यक्ष गुरु लाल प्रमुख हैं।
इसके अलावा वार्ड नंबर 10 से तरसेम मित्तल ने मोहम्मद विशाल, भीमा और मनजीत मलिक को आम आदमी पार्टी में शामिल कराया। आप में शामिल होने के बाद दीपा अशधीर दुबे ने कहा, “आम आदमी पार्टी की नीतियों और अरविंद केजरीवाल जी व भगवंत मान जी के नेतृत्व में पंजाब में जनहित के जो काम हो रहे हैं, उनसे मैं बहुत प्रभावित हूं। मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना, हेल्थ कार्ड योजना और मुफ्त बिजली जैसी योजनाओं ने आम लोगों के जीवन में सीधा बदलाव लाया है। इसी काम की राजनीति से प्रभावित होकर मैं आम आदमी पार्टी में शामिल हो रही हूं। मैं पूरी निष्ठा के साथ पार्टी को मजबूत करने और चंडीगढ़ के लोगों तक इन नीतियों का संदेश पहुंचाने का काम करूंगी।” इस अवसर पर आप के महासचिव ओंकार सिंह औलख ने कहा कि पार्टी का संगठन जनता के बीच लगातार मजबूत हो रहा है। कार्यक्रम में आप चंडीगढ़ के अध्यक्ष विजयपाल सिंह, कोर कमेटी चेयरमैन प्रेम गर्ग, नेता प्रतिपक्ष हरदीप सिंह बुटेरला, मुख्य प्रवक्ता योगेश ढींगरा, पूर्व महापौर कुलदीप धलोर, चंडीगढ़ ऑब्जर्वर विनीत वर्मा, पीपी घई, कोषाध्यक्ष जे.डी. घई, स्टेट मीडिया इंचार्ज विक्रांत ए. तंवर, एससी विंग अध्यक्ष
देशराज सनावर, अल्पसंख्यक विंग अध्यक्ष शादाब राठी, महिला विंग अध्यक्ष सुखराज कौर संधू, युवा अध्यक्ष देवक सोनी, युवा विंग के कार्यकारी अध्यक्ष पुनीत छाबड़ा, धीरज, सनी बैरवा, तरसेम मित्तल और सुखराज संधू सहित पार्टी के अनेक नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी सभी वार्डों में संगठन को मजबूत कर जनसंपर्क बढ़ाने पर काम कर रही है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सांसद कार्तिकेय शर्मा की पहल से महाराजा अज्ज सरोवर के लिए 93.94 करोड़ रु. मंजूर

सांसद कार्तिकेय शर्मा को केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पत्र लिखकर दी स्वीकृति की जानकारी मैनपाल | कालकासमर न्यूज राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा की सक्रिय पहल से पंजाब के मोहाली जिले के खरड़ स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के महाराजा अज्ज सरोवर के विकास का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार के...

चंडीगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई वरिष्ठ नेता आप में शामिल; जरनैल ने कराया पार्टी में स्वागत

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज आगामी नगर निगम चुनावों से पहले चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ी मजबूती मिली है। कांग्रेस से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आप के चंडीगढ़ प्रभारी जरनैल सिंह ने सभी नए साथियों को पार्टी में शामिल कराया...

सिख विरोधी हिंसा की बरसी पर रैली रखने से भाजपा ने उठाए तीखे सवाल

समर न्यूज। नई दिल्ली मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में एक नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित विपक्षी गठबंधन की रैली को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने रैली की तारीख पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इसी दिन 1984...

झोटा को श्रद्धांजलि के बाद पंजाब विधानसभा की कार्यवाही स्थगित

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब विधानसभा के छह दिवसीय सत्र की शुरुआत वीरवार को दिवंगत हस्तियों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। मानसा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा और संगरूर में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले आठ ग्रामीण रोजगार मजदूरों सहित अन्य दिवंगत लोगों को याद किया...

मध्य प्रदेश में औचक निरीक्षण करेंगे मोहन यादव, अफसरों को चेतावनी

{जन विश्वास अभियान के तहत मौके पर सुलझेंगी शिकायतें, लंबित मामलों और सरकारी योजनाओं की प्रगति पर नजरएजेंसी | भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे दफ्तरों में बैठने के बजाय फील्ड में जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बिना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.