Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नशे के खिलाफ एसएचओ हरपाल सिंह ने लोगों को किया जागरूक

सहजप्रीत सिंह। लुधियाना
समर न्यूज

लुधियाना में नशे के खिलाफ मुहिम को मजबूत करने और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने घाटी मोहल्ला में जागरूकता अभियान चलाया।
इस दौरान लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देकर नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए केवल पुलिस की कार्रवाई ही नहीं, बल्कि आम लोगों का सहयोग भी बेहद जरूरी है। अभियान का नेतृत्व थाना डिवीजन नंबर-4 के एसएचओ हरपाल सिंह ने किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास नशे से जुड़ी गतिविधियों के प्रति सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने के साथ परिवारों की खुशियां भी छीन लेता है।
इसलिए समय रहते युवाओं को जागरूक करना और उन्हें नशे से दूर रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। एसएचओ हरपाल सिंह ने कहा कि नशामुक्त पंजाब का सपना तभी साकार हो सकता है, जब पुलिस और आम जनता मिलकर इस लड़ाई को आगे बढ़ाएं।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग बस को दिखाई हरी झंडी

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज स्तन कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर लिवासा हॉस्पिटल, नवांशहर ने बुधवार को अपनी मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग बस को फ्लैग ऑफ किया।विशेष रूप से सुसज्जित इस बस में डिजिटल मैमोग्राफी, पैप स्मीयर टेस्ट और प्रोस्टेट-स्पेसिफिक एंटीजन (पीएसए) टेस्ट की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इनके माध्यम से स्तन, सर्वाइकल और प्रोस्टेट कैंसर...

पीजीआई में अंग प्रत्यारोपण को बढ़ावा देने पर जोर

शगुन कश्यप। चंडीगढ़समर न्यूज सड़क हादसे में 16 साल की बेटी को खोने वाले परिवार ने दुख की इस घड़ी में ऐसा फैसला लिया, जिसने कई लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद दी। बेटी की किडनी, पैंक्रियाज और आंखें दान की गईं।परिवार की इस मिसाल को पीजीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने समाज के लिए प्रेरणादायक...

दिल्ली में रातभर होगी सफाई, लापरवाही पर अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली में दिवाली और अन्य त्योहारों से पहले सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नगर निगम को रात के समय भी सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।प्रमुख बाजारों, व्यस्त व्यावसायिक इलाकों और रिहायशी कॉलोनियों में रात की सफाई पर जोर रहेगा, ताकि दिन में लोगों की आवाजाही के...

आरबीयू में उद्योग-अकादमिक सहयोग मजबूत करने पर जोर

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज रयात बाहरा यूनिवर्सिटी (आरबीयू) द्वारा इंडस्ट्री-स्किल इनोवेशन एंड एम्प्लॉयबिलिटी कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन किया गया। इस कॉन्क्लेव में उद्योग जगत के विशेषज्ञों, उद्यमियों, वैज्ञानिकों और अकादमिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत करना व विद्यार्थियों की रोजगार योग्यता...

संयुक्त राष्ट्र महासभा में सांसद मनीष तिवारी ने उठाई भारत की आवाज

समर न्यूज | चंडीगढ़ पूर्व केंद्रीय मंत्री और चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए वैश्विक शांति, सुरक्षा और कूटनीति पर भारत का मजबूत पक्ष रखा।उन्होंने संयुक्त राष्ट्र आपराधिक न्यायाधिकरण तंत्र के एक व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने की मांग की है। तिवारी ने अंतर्राष्ट्रीय अवशिष्ट...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.