Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बेंगलुरु में कैब ड्राइवर ने पत्नी समेत परिवार के सात लोगों की हत्या की, मासूम भी शामिल

Summer express, बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सामूहिक हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कैब ड्राइवर पर अपनी पत्नी समेत परिवार के सात सदस्यों की हत्या करने का आरोप लगा है। मृतकों में सात साल का एक मासूम बच्चा भी शामिल है। आरोपी इंदुशेखर ने पुलिस पूछताछ में पारिवारिक विवाद के चलते सात लोगों की हत्या करने की बात कबूल की है। पुलिस ने नंदी हिल्स की तलहटी से सात वर्षीय बच्चे पुनीत का शव बरामद कर लिया है, जबकि अन्य छह शवों की तलाश जारी है।

प्रारंभिक जांच में हत्याकांड की वजह घरेलू विवाद सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपनी पत्नी सुनीता के मायके के लोगों के साथ लगातार संपर्क और उसके परिवार से नजदीकियों को लेकर नाराज रहता था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। दोनों की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। सुनीता का बार-बार मायके जाना भी झगड़े की एक प्रमुख वजह बताया जा रहा है। परिवार के सदस्यों ने कई बार दोनों के बीच सुलह कराने का प्रयास किया, लेकिन उनके रिश्तों में तनाव कम नहीं हुआ।

पुलिस ने मृतकों की पहचान आरोपी की पत्नी सुनीता, सास रूपवती, साले शिवकुमार और शंकर, सालियों दिव्या और नलिनी तथा सात वर्षीय पुनीत के रूप में की है। पुनीत, शंकर का बेटा था। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी की हत्या की और इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से परिवार के अन्य सदस्यों को निशाना बनाया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने सबसे पहले सुनीता की सिलबट्टे से वार कर हत्या की। इसके बाद शव को कपड़े में लपेटकर नंदी हिल्स के पास ठिकाने लगा दिया। किसी को शक न हो, इसके लिए उसने सुनीता का मोबाइल फोन बंद कर दिया और पड़ोसियों को बताया कि वह कहीं घूमने गई है।

इसके बाद आरोपी ने अपने दोनों सालों शिवकुमार और शंकर को पार्टी देने के बहाने घर बुलाया। यहां उसने कथित तौर पर सिलबट्टे से हमला कर दोनों की हत्या कर दी। बाद में उनकी पत्नियों दिव्या और नलिनी, अपनी सास रूपवती तथा सात वर्षीय पुनीत को भी मौत के घाट उतार दिया। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने इन वारदातों को दो दिनों के भीतर अंजाम दिया।

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब नलिनी की मां ने परिजनों के लापता होने की शिकायत श्रीरामपुरा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो हत्याकांड की परतें खुलने लगीं। जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी इंदुशेखर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी ने घर में खून के निशान मिटाने और सफाई करने के लिए कथित तौर पर रसायनों का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने शवों को ले जाने में इस्तेमाल की गई कार को जब्त कर लिया है। इसके अलावा हत्या में इस्तेमाल किया गया सिलबट्टा भी बरामद किया गया है।

उधर, नंदी हिल्स की तलहटी में करीब चार घंटे तक चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को सात वर्षीय पुनीत का शव मिला। आरोपी ने पूछताछ में परिवार के सभी सात सदस्यों की हत्या करने का दावा किया है, लेकिन पुलिस अभी उसके बयानों की पुष्टि करने में जुटी है। बाकी शवों की तलाश के लिए अभियान जारी है।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वारदात को अंजाम देने में आरोपी की किसी अन्य व्यक्ति ने मदद तो नहीं की थी। जांच के दायरे में उसकी बेटी की संभावित भूमिका को लेकर भी पड़ताल की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि रिहायशी इलाके में स्थित मकान में इतनी बड़ी वारदात होने के बावजूद आसपास के लोगों को इसकी भनक क्यों नहीं लगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बलियाल गांव में करंट लगने से चार भैंसों की मौत, गरीब परिवार ने मांगा मुआवजा

Summer express, भवानीगढ़। गांव बलियाल में बिजली का करंट लगने से एक गरीब परिवार की चार भैंसों की मौत हो गई। इस घटना से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार ने सरकार और प्रशासन से नुकसान की भरपाई के लिए उचित मुआवजा देने की मांग की है। घटना की जानकारी देते हुए...

बेंगलुरु में कैब ड्राइवर ने पत्नी समेत परिवार के सात लोगों की हत्या की, मासूम भी शामिल

Summer express, बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सामूहिक हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कैब ड्राइवर पर अपनी पत्नी समेत परिवार के सात सदस्यों की हत्या करने का आरोप लगा है। मृतकों में सात साल का एक मासूम बच्चा भी शामिल है। आरोपी इंदुशेखर ने पुलिस पूछताछ में पारिवारिक विवाद के...

एडीसी ईशांत जसवाल को राष्ट्रीय एक्सीलेंस अवॉर्ड, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने बिलासपुर में किया सम्मानित

Summer express/ऊना,  राकेश- ऊना जिले के लिए गौरव का विषय है कि अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ईशांत जसवाल को उनकी उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवाओं और जनहित में किए गए कार्यों के लिए राष्ट्रीय एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लाडली फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने उन्हें पुरस्कार प्रदान...

HRTC पेंशनर्स को 3% DA का तोहफा, 6 नवंबर का धरना टला.. बाकी मांगों पर सरकार को अल्टीमेटम

Summer express/शिमला, संजू- हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम यानी HRTC के पेंशनर्स को सरकार की ओर से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की सौगात मिलने के बाद फिलहाल आंदोलन की राह पर ब्रेक लग गया है। लंबे समय से अपनी वित्तीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे पेंशनर्स ने 6 नवंबर को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी धरने को...

फरीदाबाद में भाजपा विधायक धनेश अदलखा का वीडियो वायरल, निगम अधिकारी को फोन पर सुनाई खरी-खोटी

Summer express, फरीदाबाद । फरीदाबाद के बड़खल से भाजपा विधायक धनेश अदलखा का एक वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच कामकाज को लेकर विवाद चर्चा में है। वीडियो में विधायक नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के एक्सईएन मनदीप से फोन पर बातचीत के दौरान उनके लिए अभद्र...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.