Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में बेकाबू कार ने पांच लोगों को कुचला, सब्जी विक्रेता की मौत

Summer express, लुधियाना। शहर के ईसा नगरी पुली इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार चलाना सीख रहे एक युवक ने सार्वजनिक सड़क पर वाहन से नियंत्रण खो दिया और राहगीरों व दोपहिया वाहन सवारों को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान एक सब्जी विक्रेता कार की चपेट में आ गया और करीब 50 मीटर तक घिसटता चला गया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह करीब 8 बजे ईसा नगरी पुली के पास हुई। इलाके में एक निजी स्कूल होने के कारण उस समय सड़क पर लोगों की आवाजाही काफी अधिक थी। इसी दौरान फील्ड गंज निवासी करीब 20 से 22 वर्षीय तमनजोत सिंह अपनी सेडान कार लेकर ड्राइविंग सीखने निकला था। आरोप है कि वह सार्वजनिक सड़क पर कार चलाने का अभ्यास कर रहा था। अचानक सामने लोगों की भीड़ देखकर वह घबरा गया और ब्रेक लगाने के बजाय एक्सीलेटर दबा दिया।

इसके चलते कार अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रहे लोगों और दोपहिया वाहन सवारों को टक्कर मारती चली गई। इसी दौरान कार सामने से आ रहे सब्जी विक्रेता जगतार सिंह गोशा की स्कूटी से जा टकराई। आरोप है कि टक्कर लगने के बाद भी चालक ने कार रोकने के बजाय वहां से निकलने की कोशिश की। इस दौरान जगतार सिंह कार के साथ करीब 50 मीटर तक घिसटते चले गए। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान गांव ससराली कॉलोनी, बूथगढ़ निवासी जगतार सिंह गोशा के रूप में हुई है। हादसे में घायल अन्य लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के समय कार में चालक के साथ उसका एक साथी भी मौजूद था, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गया। वहीं, हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने कार चालक तमनजोत सिंह को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।

घटना की सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर-3 के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए आरोपी चालक को हिरासत में लिया और दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने आरोपी तमनजोत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों, कार में मौजूद दूसरे युवक की भूमिका और फरार साथी की पहचान व तलाश के संबंध में भी जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सतपाल सत्ती ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की शुभकामनाएं

Summer express, ऊना (राकेश)। हिमाचल प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ऊना से विधायक सतपाल सत्ती ने दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के पावन अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि प्रकाश, आस्था और पारिवारिक स्नेह के ये त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य...

बीबीएमबी फैसले का श्रेय छोड़ 300 यूनिट मुफ्त बिजली की गारंटी पूरी करे सरकार: जयराम

Summer express, शिमला (संजू)। हिमाचल प्रदेश में भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की बिजली हिस्सेदारी को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर फैसले का श्रेय लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा...

करनाल में पुलिसकर्मियों पर पिस्टल तानी, पीछा कर पकड़े गए तीन युवक

Summer express, करनाल। घोघड़ीपुर-मुनक रोड पर दाहा-बजीदा मोड़ के पास वीवीआईपी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को बाइक सवार तीन युवकों ने पिस्टल दिखाकर डराने का प्रयास किया। आरोप है कि पीछे बैठे युवक ने पुलिसकर्मियों की तरफ पिस्टल तानकर फायरिंग करने जैसी हरकत की और ठांय-ठांय की आवाज निकाली। इससे पुलिसकर्मी सतर्क हो गए। इसके...

भिवानी में रेस्टोरेंट संचालक के दोस्त पर हमला, 15 से 20 युवकों ने घेरकर की मारपीट

Summer express, भिवानी। हरियाणा के भिवानी में रेस्टोरेंट संचालक के दोस्त पर हमला कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन कारों और दो से तीन बाइकों पर सवार होकर आए 15 से 20 युवकों ने पहले पीछे से टक्कर मारकर उसकी गाड़ी का रास्ता रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने...

राहुल गांधी हरियाणा आकर करें बहस, युवा मोर्चा अध्यक्ष भी पूछेंगे सवाल: नायब सैनी

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बहस की चुनौती पर पलटवार करते हुए उन्हें हरियाणा आकर खुली बहस करने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बहस के लिए जगह उपलब्ध करवा दी जाएगी। भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी वहां पहुंचकर राहुल गांधी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.