Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में नंदी से कुकर्म के आरोप में युवक की पिटाई, महिला ने जूतों से पीटा

Summer express, फरीदाबाद, (अनिल मंगला) | फरीदाबाद के डबुआ इलाके में नंदी के साथ कथित रूप से कुकर्म करने के आरोप में एक युवक की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। गौ रक्षा बजरंग फोर्स के सदस्यों ने शहजाद (25) नाम के युवक को पकड़ लिया। इसके बाद संगठन की एक महिला सदस्य ने युवक को थप्पड़ों और जूतों से पीटा। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला युवक की पिटाई करते हुए उसे गालियां देती दिखाई दे रही है। मौके पर मौजूद कुछ अन्य लोग भी युवक को मारते नजर आ रहे हैं। मारपीट के बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

गौ रक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार पंचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी के अनुसार, संगठन को सूचना मिली थी कि डबुआ क्षेत्र में शहजाद ने नंदी के साथ कथित रूप से कुकर्म किया है। सूचना मिलने के बाद संगठन की सदस्य निशा मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ लिया। कुछ देर बाद बिट्टू बजरंगी भी वहां पहुंच गए।

सामने आए वीडियो में संगठन की महिला सदस्य युवक को थप्पड़ मारती दिखाई दे रही है। इसके बाद वह अपना जूता उतारकर उससे युवक की पिटाई करने लगती है। इस दौरान महिला युवक को गालियां देती और आसपास मौजूद लोगों को भी उसे पीटने के लिए कहती सुनाई दे रही है। वीडियो में कुछ लोग जमीन पर पड़े युवक को लातों से मारते भी नजर आ रहे हैं। वहां मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

मारपीट के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ऑटो में बैठाकर डबुआ थाने ले जाया गया। गौ रक्षा बजरंग फोर्स के सदस्यों ने थाने में शिकायत भी दी है। डबुआ थाना प्रभारी सुमेर सिंह के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और सामने आए वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बीबीएमबी एरियर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को 20 साल में मिलेगी 11,973 मिलियन यूनिट बिजली: नरेश चौहान

Summer express, शिमला (संजू)। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के लंबित बिजली एरियर मामले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को हिमाचल प्रदेश के लिए बड़ी राहत बताते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि इससे प्रदेश को अगले 20 वर्षों में 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिलेगी। उन्होंने दावा किया...

दिल्ली दौरे पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मिले सीएम सुक्खू, सरकार-संगठन के मुद्दों पर चर्चा

Summer express, शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिल्ली दौरे के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की ओर से दोनों नेताओं को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान हिमाचल प्रदेश सरकार...

बीबीएमबी में हिमाचल के हक की जीत धूमल सरकार के संघर्ष का नतीजा: राजीव बिंदल

summer express, नाहन । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बीबीएमबी की जलविद्युत परियोजनाओं से जुड़े बिजली बकाये के मामले में सुप्रीम कोर्ट के 6 नवंबर 2026 के फैसले को हिमाचल प्रदेश के अधिकारों की ऐतिहासिक जीत बताया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले की नींव पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व...

हिमाचल में जीनत खान ने जरूरतमंद परिवारों की रोशन की दिवाली, पेश की भाईचारे की मिसाल

summer express, नाहन (सिरमौर)। त्योहार खुशियां बांटने और समाज में प्रेम, सद्भाव व आपसी भाईचारे को मजबूत करने का अवसर होते हैं। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए नाहन की समाजसेविका जीनत खान ने दिवाली पर जरूरतमंद परिवारों की मदद कर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। उन्होंने नाहन शहर और आसपास के गांवों में...

डीएसपी के मेडिकल बोर्ड की निष्पक्षता पर गृह विभाग ने उठाए सवाल, आईजीएमसी से मांगा स्पष्टीकरण

Summer express, शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के डीएसपी विजय कुमार के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गठित मेडिकल बोर्ड की निष्पक्षता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गृह विभाग ने इस मामले में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) प्रशासन से जवाब तलब किया है। विभाग ने सवाल उठाया है कि जिस डॉक्टर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.