Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने मनाया दीपावली मिलन समारोह

Summer express, पलवल। (सुन्दर कुंडू) | हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन की पलवल जिला इकाई की ओर से दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अपनी हवेली में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता हर्ष कुमार और भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। पूरा आयोजन उत्साह, उमंग और आपसी भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ।

समारोह के दौरान पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में गीत-संगीत और भजनों की प्रस्तुतियों ने माहौल को खुशनुमा और भक्तिमय बना दिया। पत्रकारों और अतिथियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया और आपसी मेल-मिलाप के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री हर्ष कुमार ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पत्रकार अपनी लेखनी के माध्यम से आम जनता की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाते हैं। साथ ही समाज को सही दिशा दिखाने और जनहित के मुद्दों को सामने लाने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता एक जिम्मेदारी भरा और चुनौतीपूर्ण कार्य है। प्रत्येक पत्रकार को निष्पक्षता, ईमानदारी और निर्भीकता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता बेहद जरूरी है। पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में भी दिन-रात मेहनत करके समाज की समस्याओं को उजागर करते हैं। ऐसे में समाज और सरकार दोनों का दायित्व है कि वे पत्रकारों के योगदान का सम्मान करें।

भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने कहा कि दीपावली प्रेम, सद्भावना, भाईचारे और खुशियों का पर्व है। इस तरह के आयोजन पत्रकारों को अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर एक-दूसरे से मिलने और आपसी संबंधों को मजबूत करने का अवसर देते हैं। उन्होंने सभी पत्रकारों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समाजसेवी महावीर चौहान ने भी समारोह में अपने विचार रखे और आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने क्षेत्र की पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। साथ ही भविष्य में भी ऐसे आयोजन नियमित रूप से करने पर जोर दिया, ताकि पत्रकारों के बीच एकता, आपसी तालमेल और भाईचारा कायम रहे।

इस अवसर पर यूनियन के प्रधान भगत सिंह तेवतिया, महाबीर चौहान, पवन अग्रवाल, अनिल गुप्ता एडवोकेट, हेम सिंह तेवतिया, प्रवीण ग्रोवर, लोकेश पाठक, रोहित तेवतिया सहित अनेक पत्रकार और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। समारोह का समापन एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देने और खुशियां साझा करने के साथ हुआ।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बीबीएमबी एरियर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को 20 साल में मिलेगी 11,973 मिलियन यूनिट बिजली: नरेश चौहान

Summer express, शिमला (संजू)। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के लंबित बिजली एरियर मामले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को हिमाचल प्रदेश के लिए बड़ी राहत बताते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि इससे प्रदेश को अगले 20 वर्षों में 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिलेगी। उन्होंने दावा किया...

दिल्ली दौरे पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मिले सीएम सुक्खू, सरकार-संगठन के मुद्दों पर चर्चा

Summer express, शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिल्ली दौरे के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की ओर से दोनों नेताओं को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान हिमाचल प्रदेश सरकार...

बीबीएमबी में हिमाचल के हक की जीत धूमल सरकार के संघर्ष का नतीजा: राजीव बिंदल

summer express, नाहन । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बीबीएमबी की जलविद्युत परियोजनाओं से जुड़े बिजली बकाये के मामले में सुप्रीम कोर्ट के 6 नवंबर 2026 के फैसले को हिमाचल प्रदेश के अधिकारों की ऐतिहासिक जीत बताया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले की नींव पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व...

हिमाचल में जीनत खान ने जरूरतमंद परिवारों की रोशन की दिवाली, पेश की भाईचारे की मिसाल

summer express, नाहन (सिरमौर)। त्योहार खुशियां बांटने और समाज में प्रेम, सद्भाव व आपसी भाईचारे को मजबूत करने का अवसर होते हैं। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए नाहन की समाजसेविका जीनत खान ने दिवाली पर जरूरतमंद परिवारों की मदद कर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। उन्होंने नाहन शहर और आसपास के गांवों में...

डीएसपी के मेडिकल बोर्ड की निष्पक्षता पर गृह विभाग ने उठाए सवाल, आईजीएमसी से मांगा स्पष्टीकरण

Summer express, शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के डीएसपी विजय कुमार के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गठित मेडिकल बोर्ड की निष्पक्षता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गृह विभाग ने इस मामले में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) प्रशासन से जवाब तलब किया है। विभाग ने सवाल उठाया है कि जिस डॉक्टर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.