Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:दिवाली के त्योहार पर घर पहुंचने की राह देख रहे हिमाचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए HRTC धर्मशाला डिपो ने विशेष बसों के संचालन की योजना तैयार की है। इसके तहत दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से धर्मशाला, कांगड़ा और पालमपुर के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।HRTC धर्मशाला के RM साहिल कपूर ने बताया कि 6 नवंबर को दिल्ली से धर्मशाला के लिए एक वोल्वो और एक साधारण बस चलाई जाएगी। वहीं, चंडीगढ़ से भी यात्रियों की सुविधा के लिए वोल्वो और साधारण बसों की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि 7 नवंबर को दिल्ली से धर्मशाला और पालमपुर के लिए दो वोल्वो तथा एक साधारण बस संचालित होगी। इसके अलावा चंडीगढ़ से धर्मशाला के लिए तीन साधारण और एक वोल्वो बस उपलब्ध करवाई जाएगी। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से भी 6 और 7 नवंबर को प्रतिदिन दो-दो साधारण बसें धर्मशाला-कांगड़ा रूट पर चलाई जाएंगी।RM के अनुसार यात्रियों की संख्या और बसों की ऑक्यूपेंसी पर लगातार नजर रखी जाएगी। यदि किसी रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक रहती है, तो जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त बसें भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।उन्होंने कहा कि दिवाली के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। ऑनलाइन टिकट बुकिंग और यात्रियों की संख्या के आधार पर अतिरिक्त बसें चलाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि त्योहार के दौरान लोगों का सफर आसान और सुविधाजनक बनाया जा सके।