Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऑयल इंडिया के टैंक फार्म में आग और विस्फोट, एक की मौत, छह घायल

Summer express, डिब्रूगढ़। असम के डिब्रूगढ़ जिले के तेंगाखत स्थित ऑयल इंडिया लिमिटेड के इंटरमीडिएट टैंक फार्म (आईटीएफ) में शुक्रवार सुबह आग लगने के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा क्रूड ऑयल के भंडारण वाले हिस्से में तकनीकी कार्य के दौरान हुआ। बताया जा रहा है कि कर्मचारी एक वाल्व को संचालित कर रहे थे, तभी अचानक विस्फोट के साथ आग लग गई। हादसे में प्रभावित लोग मुंबई की कंपनी स्पेक्ट्रॉन इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। इस कंपनी को ऑयल इंडिया लिमिटेड ने संबंधित परिसर में तकनीकी कार्य की जिम्मेदारी दी थी।

स्पेक्ट्रॉन इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के एरिया मैनेजर कमल फुकन ने शुरुआती जानकारी देते हुए बताया कि तकनीकी काम के दौरान आग लगने से कई कर्मचारी घायल हुए हैं। उन्हें असम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। उस समय उन्होंने किसी की मौत की जानकारी होने से इनकार किया था।

बाद में फुकन ने बताया कि हादसा मशीनों के नियमित रखरखाव और सर्विसिंग के दौरान हुआ। संबंधित मशीनों की जांच और सर्विसिंग हर महीने या तीन महीने के अंतराल पर की जाती है। उन्होंने बताया कि पांच घायलों को असम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि एक अन्य घायल को ऑयल इंडिया अस्पताल ले जाया गया। इसके अलावा एक कर्मचारी लापता होने की सूचना भी सामने आई, जिसकी तलाश के लिए विशेष टीम लगाई गई।

घायलों की पहचान डिब्रूगढ़ के मिलन नगर निवासी तापस गोगोई (40) और तेंगाखत निवासी शैलेन गोगोई (45), कुमुद गोगोई (38), गोलाप दत्ता (58) तथा इंद्र गोगोई (40) के रूप में हुई है। विस्फोट के बाद एक कर्मचारी के लापता होने की जानकारी मिली थी। शुरुआती रिपोर्टों में बताया गया कि धमाके की तीव्रता के कारण वह दूर जा गिरा हो सकता है। उसकी तलाश के लिए अभियान चलाया गया।

हादसे के कारणों और इससे प्रभावित लोगों की कुल संख्या को लेकर आधिकारिक स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। शुरुआती रिपोर्टों में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि कंपनी के प्रतिनिधि ने एक कर्मचारी के लापता होने की जानकारी दी थी। घटना की वास्तविक परिस्थितियों और विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वाघा बॉर्डर से लौट रही लंदन की मॉडल का आईफोन झपटकर फरार हुआ बाइक सवार

Summer express,अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में वाघा बॉर्डर घूमकर लौट रही लंदन निवासी विदेशी मॉडल लाली के साथ झपटमारी की घटना सामने आई है। बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर सवार एक अज्ञात युवक ऑटो में बैठी मॉडल का करीब 1.5 लाख रुपये कीमत का आईफोन-17 प्रो मैक्स छीनकर फरार हो गया। लाली पंजाबी गाने...

ऑयल इंडिया के टैंक फार्म में आग और विस्फोट, एक की मौत, छह घायल

Summer express, डिब्रूगढ़। असम के डिब्रूगढ़ जिले के तेंगाखत स्थित ऑयल इंडिया लिमिटेड के इंटरमीडिएट टैंक फार्म (आईटीएफ) में शुक्रवार सुबह आग लगने के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, बीबीएमबी से मिलेगी 11,973 मिलियन यूनिट बिजली

Summer express/शिमला, संजू -:भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की परियोजनाओं में हिमाचल प्रदेश की बिजली हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के हक में अहम फैसला सुनाया है। इस फैसले से हिमाचल को न केवल वर्षों से लंबित अपने अधिकार की बिजली मिलेगी, बल्कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट...

धनतेरस पर अंबाला के सर्राफा बाजार में रौनक, चांदी की आकर्षक मूर्तियों की बढ़ी मांग

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। धनतेरस के पर्व पर अंबाला के सर्राफा बाजार में ग्राहकों की चहल-पहल देखने को मिल रही है। सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट के चलते लोगों में खरीदारी को लेकर उत्साह है। इस बार बाजार में पारंपरिक आभूषणों और मूर्तियों के साथ चांदी से बने नए डिजाइन के...

धनतेरस पर कैथल का सर्राफा बाजार तैयार, कारोबारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद

Summer express, बालिंदर कुमार, कैथल। धनतेरस के पर्व को लेकर कैथल का सर्राफा बाजार सजकर तैयार हो गया है। बाजार में सोने और चांदी के आभूषणों की आकर्षक रेंज ग्राहकों को लुभा रही है। दुकानदारों ने त्योहार के मद्देनजर विशेष तैयारियां की हैं और उन्हें इस बार भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है। वहीं, सुरक्षा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.