Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर में फुटबॉल चौक के पास तेज रफ्तार बस ने दो कारों को मारी टक्कर, वाहन क्षतिग्रस्त

Summer express, जालंधर | जालंधर में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज सुबह फुटबॉल चौक के पास एक बस ने ट्रैफिक लाइट के नजदीक खड़ी दो कारों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुई इस दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, दोनों कारें ट्रैफिक सिग्नल के पास खड़ी थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए।

राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और बस चालक से कोई चूक हुई या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जालंधर में फुटबॉल चौक के पास तेज रफ्तार बस ने दो कारों को मारी टक्कर, वाहन क्षतिग्रस्त

Summer express, जालंधर | जालंधर में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज सुबह फुटबॉल चौक के पास एक बस ने ट्रैफिक लाइट के नजदीक खड़ी दो कारों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुई इस दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की...

तेलंगाना में सिंचाई विभाग के इंजीनियर पर ACB का शिकंजा, 25 करोड़ से अधिक की संपत्ति मिली

Summer expres, हैदराबाद | तेलंगाना में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सिंचाई विभाग के एक डिप्टी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंजीनियर की पहचान आर. सत्यनारायण (44) के रूप में हुई है, जो नगरकुर्नूल जिले में सिंचाई एवं कमांड एरिया डेवलपमेंट विभाग में तैनात है। एसीबी...

दुर्गेश जूलॉजिकल पार्क में रोजगार के नए अवसर,92 पदों को मिली मंजूरी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद। कांगड़ा जिले के बनखंडी में निर्माणाधीन दुर्गेश जूलॉजिकल पार्क जल्द ही रोजगार और पर्यटन के नए अवसर लेकर आएगा। पार्क के पहले चरण का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वन्यजीवों की देखभाल और प्रबंधन के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं विकसित कर ली गई हैं। अब पार्क को शुरू करने की...

फरीदाबाद में कार हटाने के विवाद में फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली; हालत गंभीर

Summer express, फरीदाबाद | फरीदाबाद के कच्चा खेड़ी रोड पर सेंट्रल बैंक के पास कार हटाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक युवक ने पिस्टल से फायरिंग कर दो युवकों को गोली मार दी। घायलों की पहचान भारत कॉलोनी निवासी प्रिंस जांगड़ा और प्रशांत जांगड़ा के रूप में...

50 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में डॉ. सतीश खोला के भाई पर FIR, जमीन में निवेश का दिया था झांसा

Summer express, यमुनानगर | हरियाणा परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण (पीपीए) के स्टेट को-ऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला के भाई रामअवतार यादव के खिलाफ 50 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में यमुनानगर के शहर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि रामअवतार ने अपने बचपन के दोस्त देवेंद्र सिंह को धारूहेड़ा में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.