Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस चैलेंजर्स की धमाकेदार जीत, फीको फाइटर्स को छह विकेट से हराया

समर न्यूज | लुधियाना

समर टी-20 कप सीजन-2 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में कांग्रेस चैलेंजर्स ने फीको फाइटर्स को छह विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। लुधियाना के हंबड़ा रोड स्थित गोल्फ लिंक के एलीट क्रिकेट अकादमी मैदान में खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस चैलेंजर्स की जीत में सौरभ रेलवे टोनी और सचिन शर्मा की आक्रामक पारियों ने अहम भूमिका निभाई।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फीको फाइटर्स ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 198 रन बनाए। जवाब में कांग्रेस चैलेंजर्स ने 18.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाकर सात गेंद शेष रहते मुकाबला जीत लिया।
{जॉय बेनीपाल की पारी से मजबूत हुआ स्कोर…
पहले बल्लेबाजी करने उतरी फीको फाइटर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को सात रन के स्कोर पर पहला झटका लगा, जब भूपिंदर बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद अमन और जॉय बेनीपाल ने पारी को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 129 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की।
अमन ने 32 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। वहीं, जॉय बेनीपाल ने 59 गेंदों में 17 चौकों और एक छक्के की मदद से 96 रन की शानदार पारी खेली। वह शतक से महज चार रन दूर रह गए और रन आउट होकर पवेलियन लौटे।
कप्तान मीका और हैरी ने सात-सात रन बनाए, जबकि लखा ने छह गेंदों में 13 रन का योगदान दिया। इस तरह फीको फाइटर्स ने 198 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
{मंगा ने झटके दो विकेट…
कांग्रेस चैलेंजर्स की ओर से मंगा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने दो ओवर में 14 रन देकर दो विकेट हासिल किए। सौरभ रेलवे टोनी ने चार ओवर में 29 रन देकर एक विकेट लिया। विमल बजाज, लव दुगरी और ईशू को भी एक-एक विकेट मिला।
{शुरुआती झटकों के बाद सचिन ने संभाला मोर्चा…
199 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कांग्रेस चैलेंजर्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। विमल बजाज नौ रन बनाकर रन आउट हो गए, जबकि लव दुगरी 21 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। टीम ने 31 रन के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद ईशू ने 18 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए। सचिन शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए पारी को गति दी। उन्होंने 35 गेंदों में सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 61 रन बनाए।
{सौरभ रेलवे टोनी की तूफानी पारी…
कांग्रेस चैलेंजर्स की जीत में सौरभ रेलवे टोनी सबसे बड़े नायक रहे। उन्होंने महज 24 गेंदों में चार चौकों और सात छक्कों की मदद से नाबाद 67 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 279.17 रहा। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने मुकाबले का रुख कांग्रेस चैलेंजर्स के पक्ष में कर दिया। सचिन शर्मा और सौरभ रेलवे टोनी ने चौथे विकेट के लिए 108 रन की शानदार साझेदारी की। सचिन के आउट होने के बाद विकेटकीपर शीला दुगरी ने नाबाद चार रन बनाकर सौरभ का साथ दिया और टीम को जीत तक पहुंचाया।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मनांजलि मंच से सरोज चोपड़ा ‘पद्म’ की पुस्तक ‘नवांकुर भाग-2’ का विमोचन

समर न्यूज | पंचकूला एस.एस. फाउंडेशन द्वारा संचालित एवं राष्ट्रीय संवेदनाओं को समर्पित मनांजलि मंच, पंचकूला की ओर से यशस्वी साहित्यकार एवं पत्रकारिता के प्रेरणापुंज बाबू बालमुकुंद गुप्त की जयंती के उपलक्ष्य में जिमखाना क्लब, सेक्टर-6, पंचकूला में भव्य साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचकूला के प्रसिद्ध शायर एवं अखिल भारतीय साहित्य...

जलवायु सम्मेलन में मनोज ने उठाई विकासशील देशों के हक की आवाज

समर न्यूज | चंडीगढ़ तुर्की में आयोजित वैश्विक जलवायु आयोजन में चंडीगढ़ की सेवा ही संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज कुमार चंदेल ने भाग लेकर जलवायु परिवर्तन से जुड़ी वैश्विक चुनौतियों और विकासशील देशों के अधिकारों को प्रमुखता से उठाया।उन्होंने कहा कि जलवायु संकट से निपटने की जिम्मेदारी सभी देशों की है, लेकिन ऐतिहासिक रूप...

मगौली कूड़ा प्रबंधन संयंत्र का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, पंजाब सरकार से मांगी स्थिति रिपोर्ट

{पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने दायर की जनहित याचिका, सभी संबंधित पक्षों को तीन दिसंबर के लिए नोटिसगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुश समर न्यूज | मोहाली मोहाली में लगातार गंभीर होती जा रही कूड़े की समस्या और इसके स्थायी समाधान के लिए प्रस्तावित समगौली ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र का मामला पंजाब एवं हरियाणा...

श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं पर चलने की जरूरत : पहलवान गिल

गुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित प्रोग्रेसिव वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) मोहाली और फेज-4 के निवासियों की ओर से प्रभात फेरी एवं गुरमत समागम का आयोजन किया गया। यह समागम एसोसिएशन के प्रधान हरबंस सिंह कंवल, वरिष्ठ उपप्रधान करण जौहर,...

मोदी सरकार का फैसला कैंसर पीड़ितों व उनके परिवार वालों के लिए बड़ी राहत : संजीव वशिष्ट

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज केंद्र सरकार की ओर से कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 1364 दवाओं की कीमतों में कटौती करने के फैसले का भाजपा जिला मोहाली के अध्यक्ष संजीव वशिष्ट ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे कैंसर पीड़ित मरीजों और उनके परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक राहत देने वाला ऐतिहासिक और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.