Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खंडवा में मानसिंहका मिल की दीवार और दरगाह पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात

Summer express, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में लंबे समय से बंद पड़ी श्री मानसिंहका ऑयल मिल की सरकारी जमीन पर बनी दीवार और उससे सटी सड़क किनारे स्थित दरगाह को जिला प्रशासन ने मंगलवार रात बुलडोजर चलाकर हटा दिया। दिनभर चले विरोध और हंगामे के बीच प्रशासन ने रात करीब आठ बजे तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी की। विरोध की आशंका को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था और पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

कार्रवाई से पहले दोपहर के समय शहरकाजी सैयद निसार अली ने दरगाह हटाने का विरोध करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि यदि दरगाह को तोड़ा गया तो शहर के मंदिरों के बाहर भी धरना दिया जाएगा। इसके बाद जब प्रशासनिक टीम मानसिंहका मिल की दीवार और उससे लगी दरगाह को हटाने पहुंची तो शहरकाजी कई लोगों के साथ मौके पर आ गए।

इस दौरान उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर के सामने मास्टर प्लान के नियमों का हवाला देकर की जा रही कार्रवाई पर सवाल उठाए। शहरकाजी का तर्क था कि शहर में कई स्थानों पर मंदिर होने के बावजूद सड़क और मास्टर प्लान से जुड़े नियम लागू नहीं किए जाते। उन्होंने प्रशासन पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

विरोध के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ बढ़ गई और सिटी मजिस्ट्रेट भी भीड़ के बीच घिर गए। स्थिति को संभालने के लिए पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहां से सुरक्षित बाहर निकाला। हालात बिगड़ने की आशंका के चलते अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।

शाम को प्रशासन ने तीन बुलडोजर की मदद से करीब 100 फीट लंबी दीवार को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। विरोध की आशंका को देखते हुए दरगाह को नुकसान से बचाने के लिए उसके ऊपर टीन की चादरें लगाई गई थीं। हालांकि, प्रशासन ने रात करीब आठ बजे तक दीवार के साथ दरगाह को भी हटा दिया।

सीएसपी खंडवा अभिनव बरंगे ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए यह कार्रवाई की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर अलग-अलग स्थानों पर पुलिस प्वाइंट बनाए गए थे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए विशेष टीम भी गठित की गई थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दीक्षांत समारोह में  सीजेआई सूर्यकांत का विद्यार्थियों को संदेश, बोले- जीवन में ऊंचाई पाने के लिए संघर्ष के साथ टीमवर्क भी जरूरी

Summer express/धर्मशाला,राहुल। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ उनका भावनात्मक रिश्ता है और यह प्रदेश उन्हें अपने घर जैसा लगता है। दिल्ली की प्रदूषित आबोहवा के बीच धर्मशाला पहुंचकर उन्हें शुद्ध हवा में सांस लेने का अवसर मिला है। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह...

दीक्षांत के मंच से सुक्खू का बड़ा ऐलान, सरकारी स्कूलों के प्रवेश फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि जीवनभर सीखने की प्रवृत्ति विकसित करना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत है। युवा अपनी शिक्षा और प्रतिभा का...

मलाणा में भीषण अग्निकांड: तीन मंजिला मकान जलकर राख, 13 कमरे हुए खाक, लाखों का नुकसान

Summer express/कुल्लू-:ऐतिहासिक मलाणा गांव में बीती रात भीषण अग्निकांड से एक परिवार की वर्षों की मेहनत पलभर में राख हो गई। रात करीब 12 बजे दिले राम के तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे भवन ने आग की लपटों का रूप ले...

देव जुन्गा के 22 टीका देवस्थल में उमड़ा आस्था का सैलाब,रातभर गूंजती रहीं पहाड़ी नाटियां

Summer express/शिमला (जुन्गा)। जुन्गा तहसील के ठूंड स्थित देव जुन्गा के ऐतिहासिक 22 टीका देवस्थल में देवोत्थान पर्व (देवठण) पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने देव जुन्गा के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। देवठण के उपलक्ष्य में बीती रात पारंपरिक देव जागरण...

सिरसा नगर परिषद UCS घोटाले पर CM नायब सैनी का बड़ा एक्शन, JE बर्खास्त करने के आदेश

Summer express/सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा में नगर परिषद से जुड़े UCS मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पंचायत भवन में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शिकायत पर सुनवाई करते हुए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.