Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में पति के साथ जा रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की बालियां झपटीं

Summer express, लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में झपटमारी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला शहर के पॉश इलाके सिविल लाइंस के कुंदनपुरी क्षेत्र का है, जहां मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने पति के साथ पैदल घर लौट रही महिला को निशाना बनाया। आरोपियों ने महिला के कानों से सोने की बालियां झपटीं और मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। खासकर महिलाओं में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में शावला देवी ने बताया कि वह अपने पति कुलदीप चंद के साथ पैदल घर लौट रही थीं। जब वे सिविल लाइंस के कुंदनपुरी इलाके में टंडन की कोठी के पास पहुंचे, तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक वहां आ गए। बाइक से एक आरोपी नीचे उतरा और अचानक महिला के कानों में पहनी सोने की बालियां झपटकर फरार हो गया। छीनी गई बालियों का वजन करीब आधा तोला बताया गया है।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर तेजी से वहां से निकल गया। अचानक हुई घटना से महिला और उनके पति घबरा गए। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों से मदद मांगने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों आरोपी गलियों के रास्ते फरार हो चुके थे।

घटना की सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शावला देवी के बयान दर्ज करने के बाद दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार आरोपियों के खिलाफ झपटमारी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस अब आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास के प्रमुख चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच के दौरान मोटरसाइकिल का नंबर और संदिग्धों के हुलिए का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दीक्षांत समारोह में  सीजेआई सूर्यकांत का विद्यार्थियों को संदेश, बोले- जीवन में ऊंचाई पाने के लिए संघर्ष के साथ टीमवर्क भी जरूरी

Summer express/धर्मशाला,राहुल। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ उनका भावनात्मक रिश्ता है और यह प्रदेश उन्हें अपने घर जैसा लगता है। दिल्ली की प्रदूषित आबोहवा के बीच धर्मशाला पहुंचकर उन्हें शुद्ध हवा में सांस लेने का अवसर मिला है। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह...

दीक्षांत के मंच से सुक्खू का बड़ा ऐलान, सरकारी स्कूलों के प्रवेश फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि जीवनभर सीखने की प्रवृत्ति विकसित करना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत है। युवा अपनी शिक्षा और प्रतिभा का...

मलाणा में भीषण अग्निकांड: तीन मंजिला मकान जलकर राख, 13 कमरे हुए खाक, लाखों का नुकसान

Summer express/कुल्लू-:ऐतिहासिक मलाणा गांव में बीती रात भीषण अग्निकांड से एक परिवार की वर्षों की मेहनत पलभर में राख हो गई। रात करीब 12 बजे दिले राम के तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे भवन ने आग की लपटों का रूप ले...

देव जुन्गा के 22 टीका देवस्थल में उमड़ा आस्था का सैलाब,रातभर गूंजती रहीं पहाड़ी नाटियां

Summer express/शिमला (जुन्गा)। जुन्गा तहसील के ठूंड स्थित देव जुन्गा के ऐतिहासिक 22 टीका देवस्थल में देवोत्थान पर्व (देवठण) पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने देव जुन्गा के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। देवठण के उपलक्ष्य में बीती रात पारंपरिक देव जागरण...

सिरसा नगर परिषद UCS घोटाले पर CM नायब सैनी का बड़ा एक्शन, JE बर्खास्त करने के आदेश

Summer express/सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा में नगर परिषद से जुड़े UCS मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पंचायत भवन में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शिकायत पर सुनवाई करते हुए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.